Advertisement

How to get glowing skin: भुनी हल्दी में मिलाएं ये 3 चीजें, टैनिंग होगी कम... शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

अगर आप घर पर मौजूद चीजों से स्किन केयर करना चाहते हैं, तो भुनी हल्दी से बना फेस पैक आजमा सकते हैं. इसमें हल्दी के साथ कॉफी, नींबू और शहद का इस्तेमाल किया जाता है.

Turmeric Face Pack
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

धूप में ज्यादा समय बिताने की वजह से चेहरे पर टैनिंग हो जाती है, जिससे स्किन का रंग असमान नजर आने लगता है. टैनिंग के साथ कील-मुंहासे और दाग-धब्बे भी चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में लोग कई तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, अगर आप घर पर मौजूद चीजों से स्किन केयर करना चाहते हैं, तो भुनी हल्दी से बना फेस पैक आजमा सकते हैं. इसमें हल्दी के साथ कॉफी, नींबू और शहद का इस्तेमाल किया जाता है.

हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. हल्दी का इस्तेमाल स्किन की सूजन और जलन को शांत करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा, यह मुंहासों और दाग-धब्बों की समस्या में भी फायदेमंद मानी जाती है. इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद मिल सकती है.

ऐसे तैयार करें भुनी हल्दी का फेसपैक
इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले जरूरत के हिसाब से हल्दी लें और उसे तवे पर धीमी आंच पर हल्का भून लें. अब इसे एक कटोरी में निकालकर इसमें थोड़ा नींबू का रस और कॉफी पाउडर मिलाएं. इसके बाद इसमें शहद डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. जब इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए, तो आपका फेसपैक इस्तेमाल के लिए तैयार है.

चेहरे पर कैसे लगाएं?
फेसपैक लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें. अब इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें. जब पैक थोड़ा सूख जाए, तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

ध्यान रखें कि, नींबू कुछ लोगों की त्वचा में जलन या संवेदनशीलता बढ़ा सकता है. इसलिए इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है और जलन होने पर तुरंत धो लें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement