Hair Care: अगर आप भी सोने से पहले धोते हैं बाल, तो हो जाएं सावधान.. कहीं गीला स्कैल्प न बन जाएं, गंजेपन का कारण

लोगों में आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ने की परेशानी देखने को मिलती है. लेकिन यह दिक्कत लाइफस्टाइल के कारण है. साथ ही जिस तरह लोग अपने बालों की सफाई के लिए उन्हें धोते हैं, यह तरीका भी उनके बालों पर असर डाल सकता है.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

आजकल बाल झड़ने की समस्या बहुत आम हो गई है. लोग महंगे शैंपू, हेयर ऑयल और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचा देती हैं. इन्हीं में से एक है गलत समय पर बाल धोना. आप कौनसा शैंपू इस्तेमाल कर रहे हैं यह जरूरी नहीं है, बल्कि आप किस समय बाल धोते हैं इसका भी बालों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है.

रात में बाल धोकर सोना गलत
कई लोग दिनभर की भागदौड़ के बाद रात में बाल धोना पसंद करते हैं और गीले बालों के साथ ही सो जाते हैं. लेकिन यह आदत बालों के लिए नुकसानदायक मानी जाती है. लंबे समय तक स्कैल्प में नमी रहने से डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा गीले बाल तकिए से रगड़ खाते रहते हैं, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. इसलिए अगर रात में बाल धोएं तो उन्हें पूरी तरह सुखाकर ही सोना बेहतर माना जाता है.

सुबह जल्दी-जल्दी बाल धोना भी सही नहीं
बहुत से लोग ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी में सुबह बाल धो लेते हैं और आधे गीले बालों में ही बाहर निकल जाते हैं. ऐसा करने से धूल, मिट्टी और प्रदूषण जल्दी बालों पर असर डालते हैं. खासकर सर्दियों में ठंडे पानी से सुबह-सुबह बाल धोने से स्कैल्प ड्राई हो सकता है, जिससे बाल कमजोर पड़ने लगते हैं.

वर्कआउट के तुरंत बाद बाल धोना
जिम या एक्सरसाइज के बाद तुरंत बाल धोना भी हमेशा सही नहीं माना जाता. पसीना आने के तुरंत बाद बहुत ठंडे या गर्म पानी से बाल धोने पर स्कैल्प को अचानक तापमान का असर झेलना पड़ता है. इससे बालों की नेचुरल नमी प्रभावित हो सकती है. बेहतर होता है कि पहले शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से बाल धोएं.

मौसम के हिसाब से बदलें हेयर वॉश रूटीन
हर मौसम में बालों की जरूरत अलग होती है. गर्मियों में स्कैल्प जल्दी ऑयली हो जाता है, इसलिए बाल ज्यादा बार धोने पड़ सकते हैं. वहीं सर्दियों में ज्यादा हेयर वॉश करने से स्कैल्प ड्राई हो सकता है. इसलिए बाल धोने का समय और तरीका मौसम के हिसाब से बदलना जरूरी माना जाता है.

 

Read more!

RECOMMENDED