Sattu sharbat recipe: बिना चीनी-मसाले के बना लें ये वाला खट्टा-मीठा 'सत्तू का शरबत', दिनभर रहेंगे कूल और एनर्जी से भरपूर

भुने हुए चने से बनने वाला सत्तू शरीर को ठंडक देता है. यह गर्मी में पेट की जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. सत्तू में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पाचन सही रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती. इसलिए यह वजन कम करने में भी मददगार माना जाता है.

Sattu sharbat
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST

Sattu Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के शरबत पीते हैं. इन दिनों देसी ड्रिंक सत्तू का शरबत काफी पसंद किया जा रहा है. पहले गांवों में ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सत्तू अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है. कई सेलिब्रिटीज और इंफ्ल्यूएंसर्स इसके फायदे बता रहे हैं, जिसके बाद लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं.

सेहत के लिए अमृत है सत्तू
भुने हुए चने से बनने वाला सत्तू शरीर को ठंडक देता है. यह गर्मी में पेट की जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. सत्तू में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पाचन सही रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती. इसलिए यह वजन कम करने में भी मददगार माना जाता है. सत्तू में आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और कमजोरी दूर करने में मदद करता है. कम चीनी और हल्के मसालों के साथ बनाया गया सत्तू का शरबत डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है.

सत्तू का ठंडा शरबत बनाने की रेसिपी
सत्तू का शरबत बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में 4 चम्मच सत्तू लें. इसमें थोड़ा दही और स्वाद के अनुसार गुड़ मिलाएं. फिर इसमें 2 गिलास ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

अब इसमें काला नमक, सफेद नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.

इसके बाद शरबत को गिलास में डालें. ऊपर से बर्फ के टुकड़े और थोड़ा कटा हुआ हरा धनिया डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. यह स्वादिष्ट ड्रिंक गर्मी में शरीर को ठंडक और दिनभर ताजगी देने में मदद करता है.

ये भी पढ़ों: 

 

Read more!

RECOMMENDED