scorecardresearch

महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता था भतीजा... फूफा ने पकड़ लिया तो कर दी हत्या, गिरफ्तार

अहमदाबाद के शिलज इलाके में फूफा की हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है. अहमदाबाद में पूछताछ के लिए लाए जाने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

Ahmedabad murder case Ahmedabad murder case

अहमदाबाद के शिलज इलाके में फूफा की हत्या कर फरार हुए भतीजे को पुलिस ने उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने चोरी करते समय पकड़े जाने के बाद अपने फूफा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. मामले में चोरी, हत्या और फरारी से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं.

फ्लैट में मिला था कारोबारी का शव
दो दिन पहले शिलज स्थित अवनीश हाइट्स सोसाइटी में रहने वाले मनीषभाई अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. घटना की जानकारी उनके बेटे ने पुलिस को दी, जिसके बाद बोपल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में घर में रहने वाला मनीषभाई के साले का बेटा व्रज सोनी संदिग्ध रूप से लापता मिला. बताया गया कि वह पिछले करीब 10 दिनों से मनीषभाई के घर में रह रहा था.

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
पुलिस ने सोसाइटी और फ्लैट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो व्रज सोनी सुबह तड़के पार्किंग से मनीषभाई की कार और एक बैग लेकर निकलता दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें पता चला कि घर से करीब 5 लाख रुपये भी गायब हैं. इसके आधार पर पुलिस ने हत्या और डकैती का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी.

उदयपुर से गिरफ्तारी, लाखों रुपये बरामद
अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि हत्या के बाद आरोपी कार लेकर उदयपुर भाग गया था. इसके बाद पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई रकम में से करीब 2 लाख रुपये बरामद किए हैं. साथ ही महिलाओं के अंडरगारमेंट्स भी मिले हैं, जिन्हें आरोपी कथित तौर पर घर से चुराकर ले गया था.

पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली बातें
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को महिलाओं के कपड़े पहनने का शौक था, जिसकी जानकारी परिवार के लोगों को भी थी. घटना वाले दिन मनीषभाई ने उसे पैसे और महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराते हुए पकड़ लिया था. राज खुलने के डर से आरोपी ने उनका गला घोंट दिया. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी मनीषभाई के घर से 25 हजार रुपये चोरी कर चुका था, जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी पिटाई की थी.

-ब्रिजेश दोशी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: