How to make kurkuri bhundi: भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे बच्चे और बड़े सभी बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन इसे बनाने में सबसे बड़ी समस्या इसके चिपचिपेपन की आती है. ऐसे में क्या आपको भी भिंडी पसंद है, लेकिन बनाते चिपचिपा या लिसलिसा हो जाती है? अगर हां, तो अब बेफिक्र हो जाइए क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान किचन टिप्स के बारे में, जिससे भिंडी की सब्जी बिल्कुल परफेक्ट बनेगी.
भिंडी के लिसलिसे होने का सबसे बड़ा कारण उसमें मौजूद नमी होती है. अक्सर लोग भिंडी को धोकर तुरंत काट लेते हैं, जिससे उसमें पानी रह जाता है. सही तरीका यह है कि भिंडी को पहले अच्छे से धो लें और फिर किसी सूखे कपड़े से पूरी तरह पोंछ कर सुखा लें. जब भिंडी पूरी तरह सूख जाए, तभी उसे काटें. गीली भिंडी पकाने के दौरान ज्यादा चिपचिपी हो जाती है.
खट्टी चीजों का करें इस्तेमाल
भिंडी की सब्जी बनाते समय उसमें थोड़ा सा नींबू का रस, दही या अमचूर पाउडर डाल सकते हैं. इससे भिंडी का चिपचिपापन कम हो जाता है और स्वाद भी बढ़ाता है. ध्यान रखें कि खट्टी चीजों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें.
नमक डालने का सही समय
भिंडी बनाते समय नमक कब डालना है, यह भी बहुत अहम होता है. अगर आप शुरुआत में ही नमक डाल देते हैं, तो भिंडी पानी छोड़ने लगती है, जिससे वह लिसलिसी हो जाती है. इसलिए बेहतर है कि भिंडी को अच्छी तरह पकने दें और आखिर में नमक डालकर हल्के से मिलाएं. इससे सब्जी सूखी और स्वादिष्ट बनेगी.
कुरकुरी भिंडी बनाने की स्पेशल टिप्स
भिंडी को तेज आंच पर पकाना भी एक अच्छा तरीका है, इससे उसका चिपचिपापन कम होता है.
पकाते समय बार-बार चलाने से भी बचें, क्योंकि इससे भिंडी टूटने लगती है और लिसलाहट बढ़ जाती है.
अगर आप भिंडी डालते ही तुरंत नमक डाल देंगे, तो वह पानी छोड़ने लगेगी और चिपचिपी हो जाएगी. तो नमक हमेशा सब्जी के आखिरी में डालें.
ये भी पढ़ें: