Advertisement

Sehore: थाने में रील बनाना पड़ा महंगा, पहले ग्राम समिति से हटाया गया, अब हो रहा एक्शन

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक शख्स को थाने में वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया. पहले पुलिस ने उस शख्स को तत्काल ग्राम रक्षा समिति की सदस्यता से अलग किया और इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है.

Instagram (Photo/Meta AI)
gnttv.com
  • सीहोर,
  • 01 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पिस्तौल के साथ थाने में रील बनाना ग्राम रक्षा समिति सदस्य को महंगा पड़ गया. थाने में पिस्तौल के साथ रील वायरल होने पर एसपी ने तुरंत एक्शन लिया और सदस्य को तत्काल प्रभाव से समिति की सदस्यता से हटा दिया और लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई की जा रही है.

महंगा पड़ा थाने में रील बनाना-
जानकारी के अनुसार बुधनी थाने में पिस्टल के साथ एक युवक ने रील वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. रील वीडियो बनाने वाला युवक रेहटी निवासी स्वरूप यादव है जो कि ग्राम रक्षा समिति का सदस्य भी है. रील वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने तुरंत एक्शन लेते तत्काल प्रभाव से समिति की सदस्यता से हटा दिया और लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने लिया संज्ञान-
मामले में पुलिस ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है. जिसमें एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल लेकर बुदनी थाना परिसर में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. उस वीडियो में अलग-अलग वीडियो क्लिप को एडिट करके रील बनाई गई है. वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति रेहटी थाना अंतर्गत ग्राम सोयत का निवासी स्वरूप पिता सुमेर सिंह यादव है, जो कि रेहटी ग्राम रक्षा समिति का सदस्य है और अपने साथ अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. 

पुलिस ने हटवाया वीडियो-
पुलिस के मुताबिक वीडियो 26 जून को बुदनी में आयोजित ग्राम और नगर रक्षा समिति के अनुभाग स्तरीय सम्मेलन के दौरान परोक्ष रूप से बनाई गई वीडियो क्लिपिंग को जोड़ कर बनाया गया है. उस वीडियो के संज्ञान में आने पर व्यक्ति का आचरण अशोभनीय होने से तत्काल उसे ग्राम रक्षा समिति की सदस्यता से पृथक किया गया है. साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम से रील को डिलीट करवाया गया है. सार्वजनिक स्थान पर हथियार के प्रदर्शन को लेकर शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है.

(नवेद जाफरी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement