Advertisement

इस रेस्टोरेंट में महिलाओं से थप्पड़ खाने जाते हैं लोग, मार खाने के लिए देते हैं पैसा, फिर...

जापान के नागोया शहर में स्थित Shachihokoya-ya रेस्टोरेंट अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर है. यहां आने वाले ग्राहकों का स्वागत किसी खास डिश या ड्रिंक से नहीं, बल्कि थप्पड़ मारकर किया जाता है.

china viral Restaurant
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

दुनिया भर में लोग अच्छे खाने, शानदार माहौल और परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए रेस्टोरेंट जाते हैं. लेकिन क्या आपने एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में सुना है, जहां स्वागत मुस्कान की जगह जोरदार थप्पड़ से किया जाए तो शायद आप हैरान रह जाएंगे? जी हां, जापान के नागोया शहर में एक ऐसा ही अनोखा रेस्टोरेंट है, जहां ग्राहक खुद पैसे देकर थप्पड़ खाते हैं. यही अजीब परंपरा इस रेस्टोरेंट को दुनियाभर में चर्चा का विषय बना चुकी है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस रेस्टोरेंट में ऐसा होता क्यों है.

दरअसल, जापान के नागोया शहर में स्थित Shachihokoya-ya रेस्टोरेंट अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर है. यहां आने वाले ग्राहकों का स्वागत किसी खास डिश या ड्रिंक से नहीं, बल्कि थप्पड़ मारकर किया जाता है. हैरानी की बात यह है कि ग्राहक इस अनुभव के लिए खुशी-खुशी लाइन में खड़े रहते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं. जब ग्राहक का नंबर आता है तो रेस्टोरेंट की वेटरेस उसे थप्पड़ मारती हैं. इसके बाद ग्राहक आराम से बैठकर खाने का आनंद लेते हैं. यही अलग अंदाज इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है.

थप्पड़ खाने के लिए देने पड़ते हैं पैसे
इस रेस्टोरेंट में थप्पड़ खाना मुफ्त नहीं है. इसके लिए ग्राहकों को अलग से पैसे देने पड़ते हैं. एक थप्पड़ की कीमत 300 जापानी येन रखी गई है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 175 रुपये के बराबर है. यदि कोई ग्राहक किसी खास वेटरेस से थप्पड़ खाना चाहता है तो उसे 500 येन यानी करीब 293 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. बताया जाता है कि वेटरेस पारंपरिक जापानी पोशाक कीमोनो पहनकर थप्पड़ मारती हैं. कई बार थप्पड़ इतने जोरदार होते हैं कि ग्राहक अपनी सीट से भी गिर जाते हैं.
 


कैसे शुरू हुआ यह अनोखा चलन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अनोखे कॉन्सेप्ट की शुरुआत साल 2012 में हुई थी. शुरुआत में केवल एक महिला ग्राहक को थप्पड़ मारती थी. लेकिन समय के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई और ग्राहकों की मांग को देखते हुए रेस्टोरेंट ने अधिक वेटरेस को इस काम में शामिल कर लिया. पहले यह सेवा मुफ्त थी, लेकिन बढ़ती मांग के कारण बाद में इसके लिए शुल्क लेना शुरू कर दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई ग्राहक थप्पड़ खाने के बाद खुद को रिलैक्स महसूस करते हैं. कुछ लोग तो वेटरेस से और जोर से थप्पड़ मारने की भी मांग करते हैं. रेस्टोरेंट का दावा है कि कई ग्राहक इसे तनाव दूर करने का एक अलग अनुभव मानते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement