Advertisement

शॉवर में कम आ रहा है पानी? इस आसान उपाय से मिनटों में हटाएं जिद्दी लाइमस्केल

शॉवर से पानी का प्रेशर कम हो गया है तो इसकी वजह पाइपलाइन नहीं, बल्कि शॉवर हेड में जमा लाइमस्केल हो सकती है. जानिए साइट्रिक एसिड की मदद से इसे आसानी से साफ करने का तरीका और लाइमस्केल से बचाव के आसान उपाय.

shower
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

बाथरूम के शॉवर से पानी का प्रेशर कम होना अक्सर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है. कई बार लोग इसके लिए पाइपलाइन या पानी की सप्लाई को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन समस्या शॉवर हेड के छोटे-छोटे छेद में भी हो सकती है. दरअसल, पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज समय के साथ शॉवर हेड में जमा होने लगते हैं. इससे छेद बंद होने लगते हैं और पानी का फ्लो कम हो जाता है. इस जमा परत को लाइन स्केल कहा जाता है. इसे साफ करने के लिए साइट्रिक एसिड काफी उपयोगी हो सकता है.

साइट्रिक एसिड से कैसे साफ करें शॉवर हेड
शॉवर हेड को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गुनगुना पानी लें. इसमें 2 से 3 बड़े चम्मच साइट्रिक एसिड डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर शॉवर हेड आसानी से निकल सकता है, तो उसे इस घोल में 30 मिनट से 1 घंटे तक भिगोकर रखें. इसके बाद पुराने टूथब्रश से शॉवर के छेदों और आसपास जमा गंदगी को साफ करें. आखिर में साफ पानी से शॉवर हेड को अच्छी तरह धोकर वापस लगा दें.

अगर शॉवर हेड निकालना संभव नहीं है, तो साइट्रिक एसिड का घोल एक प्लास्टिक बैग में भरकर शॉवर हेड के चारों ओर बांधा जा सकता है. कुछ देर बाद इसे हटाकर शॉवर हेड को साफ पानी से धो लें.

आखिर क्यों जमता है लाइन स्केल
लाइन स्केल का मुख्य कारण हार्ड वॉटर होता है. ऐसे पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है. यही खनिज पाइप, नल और शॉवर हेड पर धीरे-धीरे जमा होकर सफेद परत बना देते हैं. समय के साथ यह परत मोटी हो जाती है और पानी के प्रवाह को प्रभावित करने लगती है.

ऐसे करें बचाव
शॉवर हेड की महीने में कम से कम एक बार सफाई करें. इस्तेमाल के बाद शॉवर और आसपास की सतहों को सूखा रखें. समय-समय पर शॉवर के छोटे छेदों की जांच करें और रुकावट नजर आने पर तुरंत सफाई करें. अगर आपके घर में पानी बहुत हार्ड है, तो वाटर फिल्टर या एंटी-लाइमस्केल सिस्टम लगाने पर भी विचार किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement