Lemon For Glowing Skin: क्या आप भी ग्लो के लिए चेहरे पर सीधे नींबू लगाती हैं? पहले जान लें इसके नुकसान

हर घरेलू नुस्खा हर किसी के लिए सही नहीं होता. इसलिए सिर्फ किसी की बात सुनकर या सोशल मीडिया देखकर चेहरे पर नींबू न लगाएं. पहले पैच टेस्ट करें और अगर कोई परेशानी न हो तभी चेहरे पर लगाएं.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कई महिलाएं घरेलू नुस्खे अपनाती हैं. इनमें नींबू का इस्तेमाल काफी आम है. बहुत से लोगों को लगता है कि चेहरे पर नींबू लगाने से दाग-धब्बे जल्दी कम हो जाते हैं और स्किन ग्लो करने लगती है. लेकिन हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती. कई महिलाओं को नींबू लगाने के बाद चेहरे पर जलन, लालपन या खुजली होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है.

कई लोग सीधे चेहरे पर नींबू का रस लगा लेते हैं. लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. कुछ लोगों की स्किन बहुत नाजुक होती है. ऐसे में नींबू लगाने से चेहरा लाल हो सकता है, जलन हो सकती है या खुजली शुरू हो सकती है. इसलिए किसी और को फायदा हुआ है, इसका मतलब यह नहीं कि आपको भी होगा.

पहले करें पैच टेस्ट

अगर आप पहली बार नींबू लगाने जा रही हैं, तो पहले इसे हाथ के अंदर वाले हिस्से या कान के पीछे थोड़ा लगाकर देखें. अगर कुछ देर बाद कोई जलन, खुजली या लालपन नहीं होता, तभी इसे चेहरे पर लगाएं. इससे पता चल जाएगा कि नींबू आपकी स्किन पर ठीक है या नहीं.

कैसे लगाएं नींबू?

अगर आपकी स्किन पर नींबू ठीक लगता है, तब भी इसे सीधे चेहरे पर न लगाएं. एक चम्मच एलोवेरा जेल में 2 से 3 बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. 10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें. 

नींबू को शहद के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है. एक चम्मच शहद में 2 से 3 बूंद नींबू का रस मिलाएं और 10 मिनट तक चेहरे पर रखें. इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. लेकिन इसे लगाने से पहले भी थोड़ा-सा लगाकर जरूर देख लें कि आपकी स्किन पर कोई परेशानी तो नहीं हो रही.

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए नींबू

अगर चेहरे पर पिंपल, कट, छिलने की जगह या कोई घाव है, तो नींबू बिल्कुल न लगाएं. इससे जलन और बढ़ सकती है. जिन लोगों को अक्सर स्किन एलर्जी होती है, उन्हें भी पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

 

Read more!

RECOMMENDED