कोई भी रिश्ता भरोसे पर टिका होता हैं. लेकिन कभी-कभी यह भरोसा ऐसे टूट सकता है, जैसे बिना आवाज के कांच. जब भी कोई रिश्ते में अपने पार्टनर को धोका दे रहा होता है, तो उसके व्यवहार में फर्क दिखना शुरू हो जाता है. वहीं व्यवहार में छोटे-छोटे बदलाव मन में कई सवाल खड़े कर देते हैं. अगर आपके पार्टनर के व्यवहार में भी बदलाव दिखने लगे तो तुरंत अलर्ट हो जाएं, कहीं वह आपसे छिप कर किसी और के साथ तो वेलेंटाइन नहीं मना रहे हैं.
1. अचानक प्राइवेसी की दीवार खड़ी करना
अगर आपके पार्टनर पहले खुलकर फोन इस्तेमाल करते थे और आपको करने देते थे. लेकिन अब हर समय फोन छुपाने लगे हैं, पासवर्ड बदल दिए हैं या कॉल्स अलग जाकर उठाने लगे हैं. तो ध्यान रखें क्योंकि हो सकता है वह कुछ ऐसा छिपा रहे हों जो आपको पता नहीं चलना चाहिए.
2. समय का हिसाब बदल जाना
पहले जो शेड्यूल होता था आने-जाने का, अब उसमें अचानक ओवरटाइम, दोस्तों के साथ या काम के बहाने बढ़ जाएं, तो यह नोटिस करने वाली बात है. हो सकता है कि वह अपना समय कहीं और दे रहे हैं.
3. बातचीत में दूरी आना
जब कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से कहीं और जुड़ने लगता है तो आपसे दूर होने लगता है. ऐसे में बातचीत कम हो जाती है. छोटी-छोटी बातें शेयर करना बंद हो जाती है. यह रिश्ता कमजोर होने का संकेत भी हो सकता है.
4. अचानक दिखावे पर ज्यादा ध्यान
अचानक कपड़ों, लुक या फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान देना, खासकर बिना किसी खास वजह के. कभी-कभी किसी नए इंसान जीवन में आने का संकेत हो सकता है.
5. छोटी बात पर चिड़चिड़ापन
बिना वजह झुंझलाना, बहस करना या बात टालना. ये इस बात का संकेत है कि आपके पार्टनर आपमें इंट्रस्ट लेना छोड़ते जा रहे हैं और कहीं और जुड़ रहे हैं.
6. फोन और सोशल मीडिया का बदला हुआ पैटर्न
लेट नाइट चैट, स्क्रीन छुपाना, नोटिफिकेशन साइलेंट रखना. यह चीज गलत नहीं होती, लेकिन अगर वह आपसे भी छिपा रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं. ऐसा हो सकता है कि वह आपसे छिप कर कोई काम कर रहे हैं.
7. आपके साथ समय बिताने में कमी
अगर पहले साथ समय बिताना पसंद था लेकिन अब बार-बार टाला जा रहा है. तो यह भावनात्मक दूरी का संकेत हो सकता है.
8. कहानी में बदलाव
अगर उनकी कही हुई बातें या वजह बार-बार बदल रही हों या याद न रहें, तो समझिए की वह आपसे कुछ छिपा रहे हैं और कहानी बना रहे हैं.
9. अचानक अत्यधिक प्यार या गिफ्ट
कभी-कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में व्यक्ति अचानक बहुत ज्यादा प्यार दिखाने लगता है, ताकि आपको शक न हो कि वह आपको धोखा दे रहे हैं. कभी-कभी ज्यादा प्यार रिश्ते के लिए जहर साबित हो सकता है.
10. आपकी सहज समझ का संकेत
कई बार मन बिना सबूत के भी बदलाव महसूस कर लेता है. इस एहसास को नजरअंदाज न करें. लेकिन इसे ही अंतिम सच भी न मानें. पार्टनर से खुल कर बात करें. अगर वह बात नहीं कर रहे तो इन डिंट्स को भी नजरअंदाज न करें.
ये भी पढ़ें