Advertisement

Tulsi plant care tips: क्यों हैं परेशान... पत्तों से लदा रहेगा तुलसी का पौधा, इस तरह करें केयर

इन तरीकों से करें तुलसी के पौधे की केयर. हर मौसम में पत्तों से भरा रहेगा पौधा.

हरे पत्तों के लिए इस तरह करें तुलसी की केयर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST
  • पत्तों से भरा रहेगा तुलसी का पौधा
  • इन तरीकों से करें केयर

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है, लेकिन हर घर में ये आसानी से लग जाए जरूरी भी नहीं है. कई बार सही देखभाल न मिलने के कारण पौधे सूखने लग जाते हैं, या फिर मिट्टी की खराब गुणवत्ता के कारण पौधे लग नहीं पाते. आज हम आपको इसका सॉल्यूशन बताने जा रहे हैं. अगर आप इन होम टिप्स को फॉलो करेंगे तो, न केवल पौधा खिल-खिलाता रहेगा साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता भी बढ़ जाएगी. 

मिट्टी के गुणवत्ता को बढ़ाने का घरेलू तरीका

  • सबसे पहले ऐसी मिट्टी चुनें जिसमें से पानी सही से निकल सके. अगर मिट्टी सख्त होगी तो पौधे के जड़ गलने लग जाएंगे. 
  • मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए, एक फिटकरी लें और उसको 1 लीटर पानी में मिला लें. 1 लीटर पीनी के लिए 5 से 7 ग्राम फिटकरी काफी होती है. 
  • इन दोनों को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें और हर 15 दिनों में एक बार मिट्टी में इसका छिड़काव करें. 
  • ज्यादा घोल का इस्तेमाल करने से, पौधे की मिट्टी पर गलत असर पड़ सकता है. इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि मिट्टी में ज्यादा घोल न जाए. 
  • फिटकरी मिट्टी में Alkalinity को कम करके PH संतुलित रखने में मददगार साबित होता है. लेकिन अगर PH ज्यादा कम हो गाएगा तो मिट्टी में हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लग जाते हैं. 
  • सर्दियों में इनका छिड़काव सुबह के वक्त करें और गर्मियों में सुबह या शाम. सर्दी में नमी ज्यादा होती है, जो पौधे को शाम में पानी देने पर नुकसान पहुंचा सरती है.
  • आप चाहें तो गुड़ पानी, दूध पानी और घरेलू खाद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जैसे सब्जियों के छिल्के, अंडे के छिल्के और ऑर्गेनिक मार्केट में मिलने वाले खाद. 

धूप और पानी का करें बैलेंस 
तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे रोज-रोज धूप की जरूरत पड़ती है. धूप पौधे में फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया को बेहतर करता है, जिससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है. यही प्रक्रिया पौधे में नई पत्तियां उगाने में मदद करता है.

  • तुलसी को रोज 4 से 6 घंटे धूप में रखें. सर्दियों में 6 से 8 घंटे.
  • जब मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें
  • ज्यादा पानी देने से जड़ें कमजोर हो सकती हैं
  • जब मिट्टी में नमी संतुलित रहती है, तो जड़ें स्वस्थ रहती हैं. स्वस्थ जड़ें मतलब ज्यादा पोषण, और ज्यादा पोषण मतलब ज्यादा पत्तियां.

टाइम-टाइम पर करें छंटाई 
वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो जब पौधे की टहनियां काटी जाती हैं, तो पौधे में साइड से नई शाखाएं निकालती है. ऐसे में आप तुलसी में आए हुए मंजर को काटते रहें. मंजर निकलते वक्त पौधे का सारा ग्रोथ खिच लेती है. अगर इसे काटा जाए तो इससे पौधा घना बनता है.

  • हर 10 से 15 दिन में ऊपर की पतली टहनी और मंजर को काटते रहें.
  • हर हफ्ते सूखे पत्तों की छंटाई करें.
  • महीने में एक बार गोबर की खाद या कम्पोस्ट डालें.

इन तरीकों का इस्तेमाल आपको पौधे में नई ग्रोथ लाने में मदद करेगा.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement