Skin Care Tips: महिला हो या पुरुष हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र में भी उसके चेहरे पर निखार बनी रहे. लोग अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. सैलून और ब्यूटी पार्लर में जाकर हजारों रुपए खर्च करते हैं. आज हम आपको चेहरा चमकाने का एक ऐसा घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप 30-40 और 50 की उम्र में भी 18-20 जैसी दिखेंगी. यह एक चीज आपकी बढ़ती उम्र का पता नहीं चलने देगी. चेहरे पर गजब का निखार आएगा. आपका फेस हमेशा दमकता रहेगा. जी हां, हम बात कच्चे आलू की कर रहे हैं. आइए जानते हैं कैसे कैसे आलू से चेहरा को सुंदर बना सकते हैं?
आपको मालूम हो कि गर्मी के मौसम में स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस मौसम में टैनिंग, झाइयां और एक्ने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. आप कच्चे आलू से बने फेस पैक का इस्तेमाल करके इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं. आलू में मौजूद प्राकृतिक गुण टैनिंग, झाइयां और एक्ने जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.
कैसे बनाएं कच्चे आलू का फेस फैक
कच्चे आलू का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कच्चे आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इसमें ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं. यदि एलोवेरा उपलब्ध नहीं है, तो कुकुंबर या कुकुंबर जेल का उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही मसूर की दाल का पाउडर या मुल्तानी मिट्टी पाउडर मिलाएं. यदि ये सामग्री उपलब्ध न हो तो बेसन का उपयोग भी कर सकते हैं. इस तरह से आलू का फेस पैक तैयार हो जाता है.
चेहरे पर ऐसे लगाएं आलू का फेस पैक
आलू के फेस फैक को आप सीधे अपनी हाथों से चेहरे पर लगा सकते हैं या ब्रस के माध्यम से लगा सकते हैं. चेहरे पर आलू का पेस्ट लगाने के बाद इसे 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. इसके बाद अपने फेस को ठंडे पानी से धो लें. ध्यान रखें कि हमेशा चेहरे को ठंडा पानी से ही धोना है क्योंकि ठंडा पानी स्किन को टाइट रखता है, पसीना आने से रोकता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखता है. गर्मियों में ठंडे पानी का उपयोग स्किन को कूल रखने और खुजली जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है.
नियमित उपयोग से स्किन पर असर
इस आलू के फेस पैक को हफ्ते में 2-3 बार या रोजाना लगा सकते हैं. नियमित उपयोग से स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है और गर्मियों में होने वाली स्किन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है. यदि आप इस पैक को रोजाना लगाते हैं तो आपकी स्किन की चमक कभी भी नहीं जाएगी. यह आलू का फेस पैक न केवल स्किन की समस्याओं को दूर करता है, बल्कि स्किन को अंदर से हेल्दी बनाने में भी मदद करता है. गर्मियों में स्किन केयर के लिए यह एक आसान और प्रभावी उपाय है.
आलू का रस या स्लाइस का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
आप अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए आलू का रस या स्लाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या सकती हैं. सबसे पहले एक कच्चे आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें. अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं आलू के रस में थोड़ा सा नींबू या शहद मिलाकर लगाने से असर और बढ़ सकता है. आप आलू के रस में दही भी मिला सकती हैं. दही को मिलाने से स्किन को अतिरिक्त मॉइस्चर मिलता है. आलू का रस चेहरे पर लगाने के बाद इसे 15-20 मिनट तक छोड़ दें फिर ठंडे पानी से चेहरा को धो लें. चेहरा चमकाने के लिए आप चाहें तो आलू के पतले स्लाइस सीधे चेहरे पर भी रगड़ सकते हैं. सूखने के बाद पानी से धो लें. हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरा दमकने लगेगा.