Get Rid of Unwanted Facial Hair
Get Rid of Unwanted Facial Hair
How to Get Rid of Unwanted Facial Hair: महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या होती हैं इनके चेहरे के अनचाहे बाल, चेहरे पर अनचाहे बाल, खूबसूरती को खराब कर देते हैं. चेहरे के अनचाहे बालों को निकालने के लिए अधिकतर महिलाएं वैक्स का सहारा लेती हैं. लेकिन, वैक्स करवाने से चेहरे पर रेडनेस और जलन हो सकती है. ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बालों से परेशान हैं और उनसे छुटकारा चाहती हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू चीजों के बारे में जिससे आपको चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिलेगा.
चीनी और नींबू
चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए आप चीनी और नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आप एक कटोरी में नींबू का रस निचोड़कर, इसमें चीनी मिलाएं और पेस्ट के गाढ़ा होने तक इसे ब्लैंड करें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. 10-15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें. फिर त्वचा को किसी कॉटन के कपड़े से साफ करें. इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं.
दूध और हल्दी
आप हल्दी और दूध का इस्तेमाल कर भी सकती हैं. इसके लिए एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच दूध लेकर मिला लें. इस मिश्रण को अपने अपर लिप्स पर लगाएं और 20 मिनट लगाकर रखें. अब यह मिश्रण बिल्कुल सूख जाए तो इसे गीली उंगलियों से रगड़ते हुए छुड़ाएं.
आलू और मसूर की दाल
आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं और मसूर की दाल बालों को कमजोर बनाने में मदद करती है. इसको तैयार करने के लिए एक कटोरी रातभर भिगोई हुई मसूर दाल को पीसकर उसमें कद्दूकस किया हुआ आलू, एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद रगड़कर हटाएं.
चीनी और पपीता
पपीता, चीनी और थोड़ा-सा हल्दी मिक्स करके पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर अप्लाई करें. जब पेस्ट सूख जाए, तो हेयर ग्रोथ की उल्टी दिशा में पेस्ट को रगड़ते हुए निकालें.
ये भी पढ़ें: