गर्मी के बाद बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा. बारिश के दिनों में सांप के बिलों में पानी भर जाता है. ऐसे में सांप अपने बिलों से बाहर निकलते हैं. ये सांप कई बार घरों में आ जाते हैं. सांप के काटने से कई बार व्यक्ति की मौत तक हो जाती है. हम आज आपको पांच ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो सांपों को घर में घुसने नहीं देते हैं. दरअसल, इन पौधों की तेज गंध से सांप दूर भाग जाते हैं. जिनका घर पहली मंजिल या ग्राउंड फ्लोर पर होता है, उन्हें अपने घर के आगे जरूर इन पौधों के लगाना चाहिए.
1. सर्पगंधा
सर्पगंधा एक औषधीय पौधा है. ऐसा माना जाता है कि सर्पगंधा की गंध सांपों को एकदम पसंद नहीं होती है. सर्पगंधा की गंध सूंघते ही सांप दूर भागने लगते हैं. यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सांप कभी भी न आएं तो आप सर्पगंधा के पौधे को अपने घर की बालकानी में लगा सकते हैं. सर्पगंधा की जड़ें पीले या भूरे रंग की होती हैं. इसकी पत्तियां चमकीली हरी होती हैं.
2. नागदौना
नागदौना के पौधे को स्नेक प्लांट या मदर-इन-लॉज टंग भी कहा जाता है. नागदौना के पौधे से तेज और तीखी गंध निकली है, जो सांपों को पसंद नहीं होती. आप अपने घर से सांपों को दूर रखने के लिए नागदौना का पौधा आंगन, बालकनी या फिर मुख्य द्वार लगा सकता हैं. नागदौना के पौधे को आप गमले में आसानी से लगा सकते हैं. नागदौन को लोग सजावटी पौधा के तौर पर घर में लगाते हैं. इसकी पत्तियां सख्त होती हैं.
3. कैक्टस
कैक्टस एक कांटेदार पौधा है. इस पौधे के आसपास भी सांप फटकते नहीं हैं. कैक्टस के ऊपर मौजूद तीखे कांटे सांपों को चोट पहुंचाते हैं. कैक्टस को आप गार्डन, बालकनी, खिड़की और मेन गेट पर लगा सकते हैं. इसे आप घर अंदर भी लगा सकते हैं.
4. स्नेक प्लांट
ऐसा माना जाता है कि स्नेक प्लांट से भी सांप दूर भाग जाते हैं. ऐसा माना जाता है इस पौधे के नुकीले पत्ते और सांप जैसी बनावट के कारण सांप इससे दूर रहते हैं. स्नेक प्लांट घर की सजावट में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है. स्नेक प्लांट को छोटे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए क्योंकि इसकी पत्तियां हल्की जहरीली हो सकती हैं.
5. गेंदे के फूल का पौधा
गेंदे के फूल का पौधा भी सांपों को दूर भगाने में मददगार होता है. गेंदे के फूल की तेज खुशबू जहां इंसानों को अच्छी लगती है, वहीं सापों को इसकी गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है. गेंदे के फूल के पौधे की जड़ों से निकलने वाले रसायन भी सांपों को दूर रखने में सहायक होते हैं. ऐसे में आप आप गेंदे के फूल का पौधा घर के गार्डन, आंगन, बालकनी और छत पर लगा सकते हैं.
6. इन पौधों से भी दूर भागते हैं सांप
लैवेंडर, लेमनग्रास, गरुड़ वृक्ष, डेविल पेपर और रोजमेरी जैसी खुशबू वाले पौधे भी सांपों को पसंद नहीं आते. इन पौधों से निकलने वाली अजीब गंध सांपों को दूर रखती है. इन पौधों को आप घर के बाहर, बालकनी, आंगन, छत या गार्डन में लगा सकते हैं.