Advertisement

Husband-Wife Conflict: बर्तन धोने गई तो कम हुए 2 फॉलोअर्स...पति पर बिफरी पत्नी शिकायत लेकर पहुंच गई पुलिस थाने

सोशल मीडिया के शौक ने पति-पत्नी के रिश्तों में दरार तक डाल दी. पत्नी के दो फॉलोअर्स कम क्या हुए उसने अपने ही पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत कर दी.

Husband-Wife Conflict for reel
gnttv.com
  • हापुड़,
  • 11 जून 2025,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST
  • बर्तन धोने की वजह से कम हुए 2 फॉलोअर्स
  • पुलिस के समझाने के बाद हुई सुलह

हापुड़ से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्यार के बंधन में बंधे पति पत्नी के लिए मोबाइल फोन रिश्ते की दरार बन गया. सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स कम हुए तो मामला महिला थाने तक पहुंच गया. पति ने मोबाइल चलाने को मना किया तो पत्नी नाराज होकर मायके चली गई.

रील बना रिश्ते का काल
सोशल मीडिया के शौक ने पति-पत्नी के रिश्तों में दरार तक डाल दी. पत्नी के दो फॉलोअर्स कम क्या हुए उसने अपने ही पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत कर दी. नोएडा के रहने वाले एक शख्स ने महिला थाने में शिकायत पत्र दिया, जिसमें आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है. वह प्रतिदिन दो रील बनाकर अपने अकाउंट पर डालती है. जिस कारण घर के बाकी काम नहीं करती है. अगर उसके फॉलोअर्स कम हो जाते हैं , तो वह बहुत ही ज्यादा झगड़ा करती है. जिसको लेकर कई बार आपस में कहासुनी हो चुकी है. दो बार समझौता तक हो चुका है लेकिन वह अब मेरे घर मेरे साथ रहने के लिए मना कर देती है.

बर्तन धोने की वजह से कम हुए 2 फॉलोअर्स
हापुड़ के महिला थाने में सोमवार को ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक शख्स और पिलखुवा की रहने वाली उसकी पत्नी को बुलाया गया. महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने करीब 4 घंटे तक दोनों पति-पत्नियों के बीच चल रहे विवाद को सुना. पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि पति के कहने पर वह रसोई में जाकर मुझे बर्तन धोने पड़े जिस कारण मेरे दो फॉलोअर्स काम हो गए. मुझे रील बनानी है और फॉलोअर्स बढ़ाने हैं.

पुलिस के समझाने के बाद हुई सुलह
महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने दोनों पति-पत्नि को कई घंटे तक समझाया, तब कहीं जाकर दोनों पति-पत्नी के बीच समझौता हुआ. महिला को परिवार और समाज तथा आम जीवन में सोशल मीडिया के अलावा अन्य जिम्मेदारियों को निभाने के बारे में महिला इंस्पेक्टर अरुणा राय ने समझाया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement