How to Make Sooji Chilla at Home: सुबह के नाश्ते के लिए सबसे बेस्ट वह है जो बनाने में एकदम आसान हो, जल्दी बन जाए और जिसमें भरपूर पोषण हो. यदि आप कुछ ऐसा नाश्ता बनाने के बारे में सोच रही हैं या सोच रहे हैं तो आपके लिए सूजी का चीला सबसे बेस्ट है. सुबह के नाश्ते में इसे खाने पर पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है. सूजी का चीला बनाने के लिए न अधिक सामग्री और न ही बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत होती है. यहां आप जान सकते हैं सूजी का चीला बनाने की विधि.
सूजी का चीला बनाने के लिए सामग्री
1. सूजी
2. दही
3. प्याज
4. टमाटर
5. हरी मिर्च
6. हरा धनिया
7. लाल मिर्च पाउडर
8. हल्दी
9. सरसों का तेज
10. नमक
11. पानी
12. अदरक
ऐसे बनाएं सूजी का चीला
आपको सूजी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही को डालकर अच्छे तरह से मिलाना होगा. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी को डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाना होगा. ऐसा करने के बाद इसे 10 से 15 मिनट तक ढककर छोड़ दें. ऐसा करने से सूजी फूल जाएगा. अब इस पेस्ट में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक मिलाकर ऐक बैटर तैयार कर लें.
इतना सब करने के बाद अब चीला को सेंकने के लिए चूल्हा या गैस को जलाएं. उसपर नॉन स्टिक तवा या फ्राइपैन को चढ़ाकर गर्म करें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल ढाले और एक कटोरे की सहायता से बैटर को डालें. इस बैटर को तावा या फ्राइपैन में सही तरीके से फैला दें. अब इसके मध्यम आंच पर एक तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं. इसके बाद पलटकर दूसरी तरफ भी सेंकें. इस तरह से सूजी का चीला खाने के लिए तैयार है. आप सूजी के चीला को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ खाने के लिए परोस सकती हैं.