सोशल मीडिया की दुनिया अतरंगी और कभी-कभी डरा देने वाली चीजों से भरी पड़ी है. ऐसा ही सोशल मीडिया का एक वीडियो इन दोनों वायरल हो रहा है. जिसमें सोया चाप को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को नोएडा का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिसे देखने के बाद चाप प्रेमियों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे, जो सोया चाप हमें रेस्टोरेंट, ढाबों और चाट के ठेलों पर बेहद चाव से परोसी जाती है. उसकी असल सच्चाई देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
सोया चाप तैयार करने का वीडियो वायरल-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोया चाप बनाने वाली एक फैक्ट्री या कारखाने का अंदर का नजारा दिखाया गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोया चाप को तैयार करने के दौरान साफ-सफाई और हाइजीन के नियमों की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. जिस तरीके से मैदा, सोयाबीन और अन्य सामग्रियों को मिलाकर चाप तैयार की जा रही है और जमीन पर जिस माहौल में इसे गूंथा या रखा जा रहा है, उसे देखकर कोई इसे दोबारा खाना नहीं चाहेगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक किस तरीके से सोया चाप के ऊपर लेटा हुआ है और उसको गूंथ रहा है.
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा-
वीडियो के सामने आने के बाद से इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और तीखा गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
क्या नोएडा का है वीडियो?
इस वीडियो को नोएडा का बताए जाने के बाद जब फ़ूड डिपार्टमेंट के अधिकारी सर्वेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी सभी टीमों को सक्रिय कर दिया था, लेकिन पूरे जिले में से ऐसी कोई भी खबर या सूचना नहीं आई है कि यह वीडियो नोएडा का है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कुछ महीने पहले इस वीडियो को अलीगढ़ और आगरा का बता के भी वायरल हुआ था. ये वीडियो गौतम बुध नगर का नहीं है.
ये भी पढ़ें: