AI Generated Image
AI Generated Image
अगर आपने LPG गैस सिलेंडर बुक किया है और आपके मोबाइल पर आया DAC गलती से डिलीट हो गया है, तो लोग घबरा जाते हैं. इसकी वजह है कि बिना इस कोड के गैस सिलेंडर की डिलीवरी पूरी नहीं हो पाती. लेकिन अच्छी बात यह है कि इस कोड को दोबारा पाया जा सकता है, चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसे दोबारा पा सकते हैं.
DAC यानी Delivery Authentication Code एक सेफ्टी कोड होता है. गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय कस्टूमर से यह कोड मांगा जाता है. सही कोड बताने के बाद ही डिलीवरी पूरी हो पाती है. इसका मकसद सही ग्राहक तक सिलेंडर पहुंचाना और गलत डिलीवरी को रोकना है.
अगर आपके फोन से DAC वाला SMS डिलीट हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. साथ ही आपको नया गैस सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है. गैस कंपनी सिस्टम के अनुसार यह कोड दोबारा भी मिल सकता है.
DAC दोबारा पाने के सबसे पहले अपने मोबाइल में गैस कंपनी की ऐप को खोलें. उसके बाद उसमें क्रेडेंशियल से लॉगइन करें. इसके लिए आप मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. सेस्शन ओपन होने के बाद My Order सेक्शन में जाएं. वहां आपको आपकी एक्टिव बुकिंग की DAC देखने को मिल जाएगा.
आप वॉट्सऐप पर गैस कंपनी से चैटबॉट से DAC मांग सकते हैं. इसके लिए WhatsApp नंबर पर Hi या Status लिखकर भेजें. इसके बाद आपको बुकिंग की जानकारी मिल जाएगी. साथ ही कई मामलों में आपको चैट में DAC की जानकारी भी मिल सकती है.