Special Salt For Tulsi: भारतीय घरों में तुलसी को सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. रोज सुबह-शाम दीपक जलाना और जल अर्पित करना परंपरा का हिस्सा है. ऐसे में अगर घर की तुलसी अचानक सूख जाए, तो अक्सर लोग तुलसी के सूखने पर उसे हटा देते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जिसे तुलसी के पौधे में डालने से पौधा फिर से खिल जाएगा.
हम बात कर रहे हैं एप्सम सॉल्ट के बारे में. यह मिट्टी को जरूरी पोषक तत्व देता है, जिससे मरता हुआ पौधा भी दोबारा पनप सकता है.
एप्सम साल्ट क्या होता है?
एप्सम सॉल्ट को खाने वाला नमक समझने की भूल न करें, ये उससे बिल्कुल अलग है. दरअसल, एप्सम सॉल्ट का वैज्ञानिक नाम मैग्नीशियम सल्फेट है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम पौधे को क्लोरोफिल बनाने में मदद करता है, जिससे पत्तियों का रंग गहरा हरा होता है. वहीं सल्फेट पौधे को जरूरी पोषक तत्व सोखने की शक्ति देता है. अगर आप इस नमक को मिट्टी में मिला लें तो तमाम बीजों को अंकुरित होने में मदद मिलेगी और इनकी ग्रोथ तेजी से होगी. इतना ही नहीं यह आपके नियमित फर्टिलाइजर के साथ मिलकर तेजी से पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं.
एप्सम सॉल्ट से पौधे को हरा कैसे करें?
तुलसी के पौधे के लिए एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल करने के लिए, एक लीटर पानी में एक छोटा चम्मच एप्सम सॉल्ट डालें. इसे तब तक हिलाएं जब तक कि नमक पूरी तरह पानी में घुल न जाए. यह एक शक्तिशाली प्लांट टॉनिक की तरह काम करता है जो सीधे जड़ों तक पहुंचकर उन्हें पोषण देता है.
एप्सम सॉल्ट पैधे पर डालने का सही तरीका
नमक वाला पानी डालने से पहले गमले की मिट्टी को किसी छोटी खुरपी या औजार से हल्का-हल्का खोद लें. ध्यान रखें कि मिट्टी बहुत ज्यादा सूखी न हो, हल्का मॉइस्चर होना अच्छा रहता है. अब तैयार घोल को तुलसी के गमले की मिट्टी में डालें. इसके अलावा, आप घोल को एक स्प्रे बोतल में भरकर पत्तियों पर छिड़काव भी कर सकते हैं.
एप्सम साल्ट कहां मिलेगा
यह आपको नजदीकी खाद-बीज की दुकान या हार्डवेयर स्टोर पर मिल जाएगा. इसके अलावा, यह मेडिकल स्टोर पर भी उपलब्ध होता है क्योंकि इसका उपयोग दर्द निवारक के रूप में भी किया जाता है. इसके अलावा आप इसे ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: