Chanakya Niti: सफलता चूमेगी कदम, यदि आपने अपना ली आचार्य चाणक्य की ये 10 बातें

Success Tips: दुनिया के सबसे महान ज्ञानी व्यक्तियों में से एक आचार्य चाणक्य की कई बातें ऐसी हैं, जिन्हें अपनाने पर हर क्षेत्र में सफलता कदम चुमने लगेगी. आज हम सफलता पाने के कौटिल्य द्वारा दिए गए 10 मंत्रों के बारे में बता रहे हैं.  

Chanakya Niti
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

आचार्य चाणक्य दुनिया के सबसे महान ज्ञानी विद्वान, शिक्षक, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे. चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन काल में नीति शास्त्र की रचना की थी. चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को मार्गदर्शन देकर मौर्य साम्राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आचार्य चाणक्य ने जीवन में सफलता हासिल करने के कुछ मूल मंत्र दिए थे, जिसे अपनाने के बाद सफलता कदम चुमने लगती है. 

आचार्य चाणक्य के मूल मंत्र

1. आचार्य चाणक्य के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति सफल होना चाहता है तो उसके अंदर अपने लक्ष्य को पाने की भूख के साथ मेहनत करने का जुनून और हिम्मत का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि बिना मेहनत किए मिली सफलता की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती है. चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति को सफलता हासिल करने के लिए मेहनत करते रहने चाहिए, फल की चिंता किए बिना.

2. आचार्य चाणक्य के मुताबिक सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति में धैर्य का होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि अक्सर कई असफलताओं के बाद ही एक व्यक्ति को सफलता मिलती है. 

3. आचार्य चाणक्य के मुताबिक एक ईमानदार व्यक्ति ही कामयाबी को अपनी मेहनत के बलबूते हासिल कर सकता है. सफलता हासिल करने के लिए एक व्यक्ति के अंदर ईमानदारी का होना बहुत जरूरी होता है, चाहें वो काम हो या रिश्ता.

4. आचार्य चाणक्य के मुताबिक इंसान जैसा सोचता है, वो उसी प्रकार आगे बढ़ता है. इसलिए अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कर्म करते रहें. नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं. 

5. आचार्य चाणक्य के मुताबिक एक व्यक्ति में आत्म नियंत्रण यानी सेल्फ कंट्रोल का होना बहुत जरूरी होता है. जिसके माध्यम से वो अपनी इच्छाओं, भावनाओं और क्रोध पर काबू पा सकें. सफलता हासिल करने के लिए अगर आपके अंदर ये गुण नहीं है, तो विकसित करें.

6. आचार्य चाणक्य के मुताबिक एक व्यक्ति के जीवन में उसके संगत का बहुत प्रभाव पड़ता है. इसलिए अच्छे लोगों से अपनी दोस्ती रखें और बुरे लोगों से दूरी बनाएं. सफलता हासिल करने के मार्ग में अच्छी संगत का काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. 

7. आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो लोग सफलता हासिल करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले अपने समय का सदुपयोग करना सीखना होगा. लक्ष्य प्राप्ति के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी होता है. केवल अपनी गलतियों से ही नहीं, बल्कि दूसरों की भूल से भी सीख लेनी चाहिए, क्योंकि पूरी जिंदगी खुद अनुभव करने में निकल जाती है.

8. आचार्य चाणक्य के मुताबिक सफलता उन्हीं लोगों के कदम चूमती है, जो बुद्धिमान होते हैं. अन्य लोगों के तुलना में ज्यादा ज्ञानी होते हैं. ऐसे में हर दिन अपने ज्ञान के वृद्धि के लिए प्रयास करें और अपने विवेक से जीवन का हर फैसला लें. 

9. चाणक्य मानते हैं कि न तो अपने से बहुत ऊंचे स्तर के लोगों से और न ही बहुत नीचे स्तर के लोगों से गहरी दोस्ती करनी चाहिए, क्योंकि ऐसी दोस्ती अक्सर संतुलन और सच्ची खुशी नहीं दे पाती. इंसान की महानता उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से तय होती है. सही कर्म ही किसी को ऊंचाई तक पहुंचाते हैं.

10. चाणक्य मानते हैं कि शिक्षा मनुष्य की सबसे सच्ची साथी होती है. धन-दौलत खो सकती है, लेकिन ज्ञान हमेशा सम्मान दिलाता है और जीवन का रास्ता दिखाता है. व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा सीधा-सादा नहीं होना चाहिए, क्योंकि दुनिया में सबसे पहले वही व्यक्ति नुकसान उठाता है, जो बहुत आसान निशाना बनता है.

 

Read more!

RECOMMENDED