हमारे देश के अधिकांश लोगों की सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है. कई लोग दिन में कई कप चाय पी जाते हैं. यदि आपको भी चाय बहुत अच्छी लगती है और आप इसमें चीनी होने की वजह कम पी रहे हैं या छोड़ने की सोच रहे हैं तो हमारी इस खबर को जरूप पढ़ लीजिए. दरअसल, हम इस खबर में बिना चीनी के मिठी चाय बनाने की विधि बता रहे हैं. बस मिठी चाय के लिए चीनी की जगह आपको कुछ और चीजें डालनी होगी.
ऐसे बिना चीनी के चाय करें मीठी
1. स्टीविया से बनाएं मीठी चाय: यदि आप चीनी डाले बिना मीठी चाय बनाना चाह रहे हैं तो स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्टीविया एक हर्बल स्वीटनर है. इसमें जीरो कैलोरी होती है यानी मोटापे का कोई खतरा नहीं. डायबिटीज के मरीज भी स्टीविया से बनी चाय पी सकते हैं. इसे पत्तों या पाउडर दोनों रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि स्टीविया चीनी से बहुत ज्यादा मीठा होता है. ऐसे में इसकी जरा सी मात्रा ही चाय को मीठा बना देती है.
2. गुड़ से बनाएं चाय: आप चीनी की जगह चाय बनाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं. गुड़ वाली चाय चीनी जितनी नुकसानदायक नहीं होती है. गुड़ सिर्फ मिठास ही नहीं देता, बल्कि इसमें आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं. ये एनर्जी बूस्ट करने के साथ बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं.
3. कोकोनट शुगर: नारियल नेचुरली स्वीट होता है. आप मीठी चाय बनाने के लिए चीनी जगह नारियल से बनी कोकोनट शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. कोकोनट शुगर से बनी चाय में एक अलग ही फ्लेवर आता है. हेल्थ कॉन्शियस लोग आजकल कोकोनट शुगर से बनी चाय को काफी पसंद कर रहे हैं. कोकोनट शुगर आसानी से आप किसी दुकान से खरीद सकते हैं या ऑनलाइन ऑर्डर देकर मंगा सकते हैं.
4. शहद: आप मीठी चाय बनाने के लिए चीनी जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. शहद किसी भी चीज को मीठा करने के लिए बढ़िया ऑप्शन है. बस ध्यान रखें कि चाय थोड़ा ठंडी होने पर ही शहद मिलाएं. इससे उसकी गुणकारी चीजें बनी रहती हैं और चाय भी हल्की मीठी लगती है.
5. मोंक फ्रूट: मोंक फ्रूट एक प्लांट बेस्ड स्वीटनर है, जो चीनी से ज्यादा मीठा होता है. आप चीनी में मोंक फ्रूट को डालकर चाय मीठी बना सकते हैं.
6. मिश्री: आप चीनी के बिना चाय को मीठा बनाने के लिए मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं. मिश्री की तासीर ठंडी होती है और ये डाइजेशन के लिए भी काफी अच्छी होती है. ये क्रिस्टल फॉर्म में मौजूद होती है, यानी इसे रेगुलर चीनी की तरह रिफाइंड नहीं किया जाता है. इस वजह से ये कम नुकसान करती है.
7. खजूर का पाउडर या सिरप: आप चीनी के बिना चाय को मीठा बनाने के लिए खजूर का पाउडर या सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें नेचुरल मिठास होती है और आयरन, फाइबर जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं. भिगोए हुए खजूर का पेस्ट, दूध वाली चाय में अच्छी तरह मिक्स हो जाता है.
8. दालचीनी और सौंफ: आप चीनी के बिना चाय को मीठा बनाने के लिए दालचीनी और सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि दालचीनी और सौंफ में नेचुरल तौर पर हल्की सी मिठास होती है. इन्हें चाय में मिलाने से न सिर्फ चाय और भी ज्यादा टेस्टी और खुशबूदार बन जाती है, बल्कि मीठी भी हो जाती है.