Advertisement

लू के थपेड़ों में पिएं ठंडे-ठंडे ये 5 ड्रिंक्स, 5 मिनट में बन कर हो जाएगा तैयार

5 मिनट वाली ये 5 ड्रिंक्स की रेसिपी हम आपको बताने जा रहे है. ये ड्रिंक्स न केवल शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को सुधारने और लंबे समय तक शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करते हैं.

hydrating drink
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

गर्मी आते ही शरीर जल्दी थकने लगता है, पसीना ज्यादा आता है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को ठंडक देने वाले और एनर्जी देने वाले ड्रिंक्स की भी जरूरत होती है. बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स तुरंत राहत तो देते हैं, लेकिन लंबे समय में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए घर पर बने देसी और नैचुरल ड्रिंक्स सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं.

स्वाद में क्यों खास होते हैं ये ड्रिंक्स?
इन देसी ड्रिंक्स की खास बात यह है कि इनमें नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल होता है. इनका स्वाद फ्रेश, और संतुलित होता है, जो गर्मी में शरीर को सुकून देता है. जहां बाजार के ड्रिंक्स सिर्फ मीठे या गैसी होते हैं, वहीं ये ड्रिंक्स स्वाद के साथ-साथ ठंडक और ताजगी भी देते हैं.

1. आम पन्ना
बनाने का सामान
कच्चे आम, पानी, काला नमक, भुना जीरा, पुदीना, थोड़ा गुड़
बनाने का तरीका
कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकाल लें. अब इसे पानी, मसाले और पुदीना के साथ ब्लेंड करें.
यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ठंडक देता है और लू से बचाने में मदद करता है.

2. ठंडा छाछ
बनाने का सामान
दही, पानी, नमक, भुना जीरा, हरा धनिया
बनाने का तरीका
दही में पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लें. फिर इसमें नमक और मसाले डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
छाछ पाचन को सही रखता है और शरीर को हल्का महसूस कराता है.

3. नींबू पानी
बनाने का सामान
नींबू, पानी, काला नमक, शहद या गुड़
बनाने का तरीका
पानी में नींबू का रस मिलाएं और स्वाद अनुसार नमक व शहद डालें.
यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत एनर्जी देता है.

4. बेल का शरबत
बनाने का सामान
पका हुआ बेल, पानी, गुड़, इलायची
बनाने का तरीका
बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें और पानी में मिलाकर छान लें. फिर इसमें गुड़ और इलायची मिलाएं.
यह पेट को ठंडा रखता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत देता है.

5. सत्तू का घोल
बनाने का सामान
सत्तू, पानी, काला नमक, नींबू, जीरा
बनाने का तरीका
पानी में सत्तू घोलें और उसमें नमक, नींबू और जीरा डालकर अच्छे से मिलाएं. चाहें तो प्याज भी डाल सकते हैं.
यह शरीर को ताकत देता है और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है.

इन ड्रिंक्स को पीने के फायदे
ये सभी ड्रिंक्स शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. साथ ही ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं.
एक बार ट्राय करेंगे तो बार-बार बनाना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement