Advertisement

Cucumber Curry: चावल और पराठे के साथ गर्मियों में खाएं खीरे की करी, पेट रहेगा ठंडा और मन खुश

अपने बहुत सारी चीजों की करी खाई होगी, लेकिन आज हम आपको खीरे की करी बनाना सिखाएंगे. ये करी सेहत के लिए फायदेमंद होती है और बच्चे भी इसे चावल के साथ उंगली चाट कर खा जाते हैं.

Cucumber Curry recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

खीरा गर्मियों में सेहत के लिए कई लिहाज से फायदेमंद है. खीरे में मौजूद पानी पेट के साथ शरीर को ठंडा रखती है और डिहाइड्रेशन नहीं होने देती, जिससे दिमाग शांत रहता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन K, विटामिन C, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. 

आज हम आपको इसी खीरे से बनने वाली टेस्टी करी बनाना सिखाएंगे. ये करी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी बच्चों की फेवरेट होती है जिसको चावल के साथ खाने में खूब मजा आता है. 

खीरे की करी बनाने के लिए आपको चाहिए-
खीरा- 2 
काली मिर्च- 2 चम्मच
जीरा- 2 चम्मच
लहसुन- 3 से 4 कलि 
हरी मिर्च- 1-2
अदरक- 2 इंच 
नमक- स्वाद के हिसाब से
दही- 1 कप
नारियल का बुरादा- आधा कप
धनिया पत्ता

सबसे पहले पेस्ट तैयार करें
खीरे को छिल कर पतले-पतले टुकड़ों में काट लें. 
उसके बाद ऊपर लिखे सारी चीजों को मिक्सी के जार में डाल कर खीरे के साथ पीस लें. 
पीसते वक्त नमक और दही ध्यान से डालें. 
जब पेस्ट बन जाए, तो उसे निकाल कर एक कटोरे में रख लें और तड़का दूसरे पैन में तैयार करें. 


तड़का तैयार करने के लिए आपको चाहिए-
राई- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
लाल मिर्च- दो टुकड़ों में टूटा
तेल- 2 चम्मच
करी पत्ता- 7-8

तड़का तैयार करें
एक पैन लें, उसमें तेल डाल कर गर्म करें. 
जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें राई, जीरा, लाल मिर्च, और करी पत्ते को डाल कर गोल्डन होने तक फ्राय करें. 
इसके बाद, गैस बंद करके तड़का को कटोरे में रखे पेस्ट के ऊपर डाल दें और चम्मच से मिला दें. 

इस तरह परोसे 
एक प्लेट लें और उसमें चावल डालें. 
चावल को प्लेट में अच्छे से फैला लें. 
इसके बाद, चावल के बीच के हिस्से में कटोरा रख कर गढ़ा बना लें. 
उसके बीच में करी डालें. 
इस तरह तैयार करें और गरमागम चावल के साथ खाएं. 
एक तो ये डिश बहुत फायदेमंद होती है, और तो और बच्चों को भी खूब पसंद आती है. गर्मियों में खाने के लिए ये डिश बहुत बढ़िया है. इस गर्मी इस डिश को बना कर जरूर ट्राय करें. 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement