Swapna Shastra: देवी-देवता, सोना-चांदी... सपने में दिखें ये 5 चीजें... तो समझें आपकी बदलने वाली है किस्मत

सोते समय कभी न कभी आपने भी कोई न कोई सपना जरूर देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सपने आपकी किस्मत बदलने का इशारा करते हैं. ये सपने पर्सनालिटी, सोच और आने वाले बदलावों के संकेत देते हैं. हम आज आपको 5 ऐसे सपनों के बारे में बता रहे हैं, जो नौकरी में उन्नति मिलने और व्यापार में सफलता पाने के संकेत होते हैं. 

The Mysterious World of Dreams
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

स्वप्न शास्त्र में सपनों का रहस्य बताया गया है. सोते समय कभी न कभी आपने भी कोई न कोई सपना जरूर देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सपने आपकी किस्मत बदलने का इशारा करते हैं. ये सपने पर्सनालिटी, सोच और आने वाले बदलावों के संकेत देते हैं. हम आज आपको 5 ऐसे सपनों के बारे में बता रहे हैं, जो नौकरी में उन्नति मिलने और व्यापार में सफलता पाने के संकेत होते हैं. कई सपने सिर्फ कुछ खास लोगों को ही आते हैं.  

1. सपने में देवी-देवता के दर्शन 
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में किसी देवी या देवता को देखना बहुत ही शुभ होता है. यह इस बात का संकेत होता है कि आपके ऊपर भगवान की विशेष कृपा बनी हुआ है. यदि आप बिजनेस से जुड़े हैं या नौकरी करते हैं और आपके सपने में भगवान आए हैं तो समझिए आपकी किस्मत खुलने वाली है. सपने में देवी-देवता का दर्शन होने का मतलब है कि आपको जल्द सफलता और तरक्की मिल सकती है. सपने में देवी-देवता का दिखना यह बताता है कि आपकी हर कोशिश जल्द रंग लाने वाली है और आपको नए मौके भी मिलने वाले हैं. यदि आप अपने सपने में तेज चमकता हुआ सूरज देखते हैं, तो समझिए आपकी किस्मत जागने वाली है. सपने में सूर्य का दिखाना ज्ञान, सफलता और होने वाली नई शुरुआत की तरफ इशारा करता है.

2. सपने में सोना-चांदी देखना  
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में सोना-चांदी दिखना शुभ होता है. सोना-चांदी दिखने का मतलब है कि आप जल्द धनवान होने वाले हैं. यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको बिजनेस में जबरदस्त फायदा होने वाला है. यदि नौकरी कर रहे हैं तो आपकी सैलरी बढ़ सकती है. कई स्रोतों से आपके पास धन का आगमन हो सकता है. अचानक आपको बड़ा फायदा हो सकता है. 

3. हरे पेड़-पौधे
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में हरे पेड़ और पौधे का दिखना विकास और तरक्की का संकेत होता है. यह सपना बताता है कि आपका बिजनेस धीरे-धीरे ही सही लेकिन तरक्की की तरफ बढ़ रहा है. यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि जिस तरह से एक पेड़ समय के साथ फलता-फूलता है, उसी तरह आपका बिजनेस भी आने वाले समय में काफी मजबूत होने वाला है. 

4. उड़ते हुए खुद को और पक्षियों को देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में उड़ते हुए खदु को और पक्षियों को देखना शुभ होता है. सपने में स्वयं को उड़ते देखना आजादी और कॉन्फिडेंस की तरफ इशारा करता है. ऐसा सपना उन्हें आता है, जो अपने जीवन की हर बाधा को पार कर बड़े बनने की काबिलियत रखते हैं. सपने में उड़ते हुए पक्षियों को देखना आजादी और सफलता का संकेत माना जाता है. यदि आप बिजनेस करते हैं तो यह सपना इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आपको बिजनेस में काभी लाभ मिलने वाला है. 

5. साफ और शांत आसमान देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आप अपने सपने में साफ और शांत आसमान देखते हैं तो यह संकेत हैं कि आपकी जिंदगी में जल्द शांति और स्टेबिलिटी आने वाली है. इस तरह का सपना अक्सर उन लोगों को आता है जो शांत और बैलेंस्ड स्वभाव के होते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED