Advertisement

World Record: 2 घंटे बर्फ में रहकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

स्विट्जरलैंड के बॉडी बिल्डर इलियास मेयर ने सबसे ज्यादा समय तक बर्फ में रहने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 2 घंटे 7 सेकंड तक बर्फ के अंदर धंसे रहे. इस दौरान सिर्फ उनका सिर बर्फ से बाहर था. इलियास का ये रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है.

Elias Meyer (Photo/Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

जब हम बर्फबारी का लुत्फ उठाने जाते हैं तो खुद को गर्म कपड़ों से पूरी तरह से ढक लेते हैं, ताकि ठंड ना लगे. ज्यादा देर तक बर्फ में रहने से बॉडी कांपने लगती है. लेकिन स्विट्जरलैंड में एक ऐसा शख्स है, जिसने खुद को 2 घंटे तक बर्फ के अंदर रखा, वो भी सिर्फ स्विमिंग ट्रंक में. इस शख्स ने बर्फ में सबसे ज्यादा वक्त तक रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है.

2 घंटे तक रहा बर्फ के अंदर-
स्विट्जरलैंड के पावरलिफ्टर इलियास मेयर ने 2 घंटे 7 सेकंड तक बर्फ में रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान इलियास ने सिर्फ स्विमिंग ट्रंक पहना हुआ था और उनका पूरा शरीर बर्फ में ढका हुआ था. उन्होंने ये कारनामा 2 अप्रैल को उस समय किया, जब उन्होंने खुद को सड़क किनारे बर्फ में ढक लिया. इस दौरान सिर्फ उनका चेहरा दिख रहा था, शरीर का बाकी हिस्सा बर्फ में धंसा था.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम-
इस करतब के लिए इलियास मेयर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया. आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड के अंडरमैट शहर में नवंबर से अप्रैल तक भारी बर्फबारी होती है. इस बीच इलियास ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर शहर के ठंड वाले तापमान में गर्मी का अहससा कराया है. इलियास का ये रिकॉर्ड बर्फ के अंदर सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड है.

कुछ अलग करना चाहते थे इलियास-
इलियास मेयर बॉडी बिल्डर हैं. वो जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते थे. वो 3 डिग्री सेल्सियस की बर्फीली हवाओं को सह लेते हैं. उनको बर्फ से होने वाली फ्रॉस्ट बाइक की आदत है. इलियास को जब पता चला कि कोई भी इंसान बर्फ में 2 घंटे से ज्यादा वक्त तक नहीं रहा है तो उन्होंने तय कर लिया कि वो ये रिकॉर्ड बनाएंगे.

वेलेर्जन के नाम था ये रिकॉर्ड-
इलियास मेयर से पहले ये रिकॉर्ड पोलैंड के वेलेर्जन रोमानवोस्की के नाम था. वो एक घंटे 45 मिनट और 2 सेकंड तक बर्फ में रहे थे. लेकिन इलियास ने वेलेर्जन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब सबसे ज्यादा समय तक बर्फ में रहने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement