Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है दुर्गंध, बिना धोए इन 4 आसान तरीकों से मिनटों में बदबू को करें दूर 

Pillow Cleaning Hacks: यदि आपके तकिए पीले और गंदे हो गए हैं. तकिए से दुर्गंध आ रही है तो आप उसे फेंकने की गलती न करें. हम आपको 4 आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो बिना धोए तकिए की बदबू को मिनटों में दूर कर देंगे. आप तकिए की बदबू को बेकिंग सोडा से दूर कर सकते हैं. आप सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप तकिए की दुर्गंध को दूर करने के लिए धूप और खुली हवा का सहारा ले सकते हैं.

Pillow Cleaning Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

Takiya Kaise Saaf Karen: साफ-सुथरे बिस्तर पर नींद बहुत अच्छी आती है. हम अक्सर बेडशीट को तो साफ करते हैं लेकिन पिलो कवर और तकिए के अंदर जमी गंदगी को साफ करना भूल जाते हैं. इससे तकिए से दुर्गंध आने लगती है. बदबूदार तकिए के चलते नींद नहीं आती है. गंदे तकिए पर जमे बैक्टीरिया मुंहासे, पिंपल्स, एलर्जी और स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं. यदि आपके तकिए से दुर्गंध आ रही है तो आप उसे फेंकने की गलती न करें. हम आपको 4 आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो बिना धोए तकिए की बदबू को मिनटों में दूर कर देंगे. आपको मालूम हो कि तकिए से बदबू आने की वजहों में इसका साफ-सफाई समय पर न करना, शरीर का पसीना, बालों का तेल, नमी, धूल या कमरे में पर्याप्त हवा का न पहुंचना हो सकती है. 

1. बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
आपको मालूम हो तकिए को बार-बार धोना संभव नहीं होता. यदि तकिया फोम या ऐसे मटेरियल का बना हो, जिसे बार-बार वॉश नहीं किया जा सकता. ऐसे में आप बेकिंग सोडा का सहारा ले सकते हैं. यदि तकिए से बदबू आ रही है तो तकिए के दोनों तरफ हल्की मात्रा में बेकिंग सोडा छिड़क दें और इसे लगभग एक घंटे के लिए छोड़ दें. फिर वैक्यूम क्लीनर या सूखे कपड़े से तकिए पर छिड़के बेकिंग सोडा को अच्छी तरह साफ कर लें. ऐसा करने से तकिए में मौजूद नमी और दुर्गंध दूर हो जाएगी. 

2. धूप और खुली हवा का लें सहारा
आप तकिए की बदबू दूर करने के लिए धूप और खुली हवा का सहारा ले सकते हैं. आपको मालूम हो कि धूप प्राकृतिक रूप से नमी कम करने और ताजगी बनाए रखने में मदद करती है. यदि मौसम साफ है तो तकिए को कुछ घंटों के लिए धूप और खुली हवा में रखें. तकिए को बीच-बीच में पलटते रहें ताकि दोनों तरफ समान रूप से धूप लगे. ऐसा करने से बिना धोए तकिए की बदबू दूर हो जाएगी.

3. करें सफेद सिरके का इस्तेमाल
आप तकिए की बदबू दूर करने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. तकिए की दुर्गंध दूर करने के लिए सफेद सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. अब इस घोल को तकिए पर हल्का सा स्प्रे करें. इसके बाद तकिए को अच्छी तरह सूखने दें. ध्यान रखें स्प्रे से तकिया ज्यादा गीला न हो क्योंकि अतिरिक्त नमी से बदबू घटने की जगह बढ़ भी सकती है.

4. तकिए में खुशबू के लिए करें यह उपाय 
यदि आप तकिए में बदबू की जगह अच्छी खुशबू चाहते हैं तो पानी में लैवेंडर, नींबू या यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर तकिए पर हल्का स्प्रे कर सकते हैं. ऐसा करने से तकिए में काफी दिनों तक फ्रेशनेस बनी रह सकती है.

5. इन बातों का रखें ध्यान
तकिए को साफ और खुशबूदार रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आप तकिए लगाकर सोने से पहले चेहरा और बाल साफ रखें. तकिए के कवर को सप्ताह में कम से कम एक बार धोएं. यदि संभव हो तो पिलो प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें. आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से बचें, क्योंकि खाने के छोटे-छोटे कण और नमी समय के साथ बदबू की वजह बन सकते हैं.


 

Read more!

RECOMMENDED