Happy Marriage: खोज रहे हैं लड़की के लिए लड़का, तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल.. नहीं तो जीवन में नहीं मिल पाएगा 'साथी' का सुख

अक्सर कई लोग रिश्ता करते समय जल्दबाजी करते हैं, जिसके चलते ऐसे जीवनसाथी एक-दूसरे के साथ मिल जाते हैं. जो केवल रिश्ते के नाम पर एक-दूसरे के साथ हैं, पर असल में उनके बीच काफी परेशानियां होती है. साथ ही अपनी लड़की के लिए आपको लड़का देखते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए.

Groom Traits For Happy Marriage
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

बेटी की शादी की उम्र आते ही उसके मां-बाप उसके लिए एक जीवनसाथी की तलाश शुरू कर देते हैं. कई बार तो मैट्रीमोनियल साइट पर रिश्ते खोजे जाते हैं. कुछ के लिए जीवनसाथी जल्दी मिल जाते हैं, तो कुछ के लिए देर में. लेकिन आप जब भी आपकी लड़की को विदा कर किसी दूसरे के घर भेज रहे हों, तो कुछ ऐसी बातें जरूरी हैं, तो उसके जीवनसाथी और उसके परिवार में होनी चाहिए, जिससे लड़की का जीवन काफी हद का खुशहाली के साथ बीते. तो चलिए आपको उन कुछ बातों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको एक लड़के में तलाशने की जरूरत है.

बाहरी रूप का न जाएं
कई बार लोग लड़के की खुंदरता, उसकी नौकरी और वह किस हद तक स्टेबल इनकम वाला है. इन बातों पर ज्यादा गौर करते हैं. वह सोचते हैं कि यदि हम अपनी बेटी का जीवनसाथी कोई ऐसा लड़का चुनते है, जिनकी इनकम स्टेबल हो और साथ ही सुंदर भी हो. तो शायद उनकी लड़की को किसी चीज़ की कमी महसूस नहीं होगी. बेशक यह फैक्टर कुछ हद तक ठीक भी हो. लेकिन इससे ज्यादा मायने रखना है उस लड़के का व्यवहार कैसा है. 

क्या वह दूसरे की बात को सुनता-समझता है या फिर केवल अपनी ही बात को हमेशा सही मानता है. क्या वह दूसरे के दुख-दर्द को समझ पाता है या फिर नजरअंदाज करता है. यह बात इसलिए भी ज्यादा जरूरी है क्योंकि एक कपल के बीच ऐसी बाते अक्सर होती रहती हैं. इसलिए समझदारी दुख-दर्द को समझना काफी जरूरी है.

लड़के का परिवार भी है जरूरी
रिश्ता करते समय यह बात जरूरी है कि दोनों परिवार के संस्कार आपस में मेल खाते हों. दोनों परिवारों के बीच बहुत ज्यादा फर्क नहीं होना चाहिए.  उनके रिति-रिवाज भी एक-दूसरे से मेल खाते हों, यह भी जरूरी होता है. इसकी वजह है कि दोनों जीवनसाथी को एकसाथ परिवार के साथ रहना है, ऐसे में अगर पहले से ही जीवनसाथी उन रिति-रिवाजो और संस्कारों को पहले से ही जानता हो, तो दोनों का जीवन काफी हद तक आसान हो जाता है.

किस तरह की है लड़के की आदत
अक्सर आज के समय में कई मामलों में देखा जाता है कुछ लड़कों शराब-सिगरेट पीने की लत होती है. इस लत या आदत को रिश्ता होते समय तो छिपा दिया जाता है, लेकिन यह बात बाद में सामने आती है. जिसके बारे में जब लड़की पक्ष को पता लगता है, उन्हें कहीं न कहीं थोड़ा दुख महसूस होता है. इसलिए बेहतर हैं कि आप पहले ही थोड़ा बहुत लड़के के बारे में पता लगाने की कोशिश करें कि कहीं उसमें किसी तरह की कोई गलत आदत तो नहीं.

करियर को लेकर सीरियस 
आजकल की जेनरेशन में अक्सर नौकरी बदलते रहने की एक आदत है. इस आदत के चलते अक्सर होता है कि  कई बार महीनों तक नौकरी नहीं मिल पाती. या फिर रिश्ता करते समय लड़के के बारे में झूठी बाते बताई जाएं, जिससे कि रिश्ता हो जाएं. इसलिए बेहतर है कि आप उसके करियर टाइमलाइन को जानने का प्रयास करें. कहीं वह भी तो इस प्रकार की किसी आदत का शिकार तो नहीं कि हर 5-6 महीने में नौकरी बदलने की आदत रखता है.

 

Read more!

RECOMMENDED