Mask For Pollution: मास्क खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, सर्दियों की जंग लड़ना होगा आसान.. कैसा हो आपका N95?

मास्क मार्केट में कई प्रकार के मिलते हैं. सर्जिकल मास्क, फैब्रिक मास्क या एन95, लेकिन मास्क आपके हमेशा कुछ बातों को ध्यान में रखकर खरीदना चाहिए.

Mask For Pollution
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

सर्दियों या स्मॉग के दिनों में बाहर निकलना ऐसा लगता है जैसे किसी हल्के धुएं के बादल के बीच चल रहे हों. हवा में कुछ जलने जैसी स्मेल आती है. आंखों में हल्की जलन और सांस लेते समय भारीपन महसूस होता है. जब स्मॉग ज्यादा हो जाता है, तो लोग आमतौर पर मास्क का इस्तेमाल करने लगते हैं.  मार्केट में कई तरह के मास्क उपलब्ध होते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि प्रदूषण से बचने के लिए कौनसा मास्क बेस्ट है?

Journal of the American College of Cardiology में प्रकाशित एक पीयर-रिव्यू स्टडी के अनुसार, हाई-एफिशिएंसी मास्क पहनने से पॉलूशन के कारण होने वाला हार्ट पर पड़ने वाला दबाव काफी हद तक कम हो जाता है. यानी सही मास्क सिर्फ फेफड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी जरूरी है.

कैसे करें सही मास्क सलेक्शन?
प्रदूषण से बचने के लिए सबसे अच्छा मास्क चुनते समय कई फैक्टर काम करते हैं. जैसे एक अच्छा मास्क PM2.5 जैसे बारीक कणों को रोकने में सक्षम होना चाहिए. अगर मास्क किनारों से लूज़ है और हवा अंदर घुस रही है, तो हाई फिल्टर होने के बावजूद वह बेकार हो जाता है. मास्क को एक तरह से सील बंद होना चाहिए. जो मास्क कमफर्टेबल नहीं होता, उसे लोग रोज नहीं पहन पाते. इसलिए मास्क को एडजस्टेबल स्ट्रैप, मजबूत नोज क्लिप और मल्टी-लेयर नॉन-वोवन मटेरियल मास्क एक बेस्ट मास्क बनाते हैं. 

कौनसा मास्क, कहां तक बेहतर? 
यह समझना जरूरी है कि हर मास्क एक जैसी सुरक्षा नहीं देता.कपड़े के मास्क दिखने में अच्छे लग सकते हैं, लेकिन ये शहरी प्रदूषण के बारीक कणों को रोकने में नाकाम रहते हैं. ये हल्की धूल के लिए ठीक हैं, लेकिन गंभीर प्रदूषण के लिए नहीं. सर्जिकल मास्क कपड़े के मास्क से थोड़ा बेहतर होते हैं, लेकिन चेहरे पर लूज़ बैठते हैं. किनारों से हवा लीक होने के कारण PM2.5 से पूरी सुरक्षा नहीं दे पाते. N95, KN95 और FFP2 रेस्पिरेटर सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं. सही तरीके से पहनने पर ये लगभग 95 प्रतिशत तक बारीक कणों को फिल्टर आउट कर सकते हैं.

डेली यूज़ के लिए क्या है बेहतर?
जो लोग रोज़ ट्रैफिक वाली सड़कों या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए N95 या FFP2 मास्क सबसे बेहतर ऑप्शन हैं. अस्थमा, एलर्जी या साइनस से परेशान लोगों को N99 जैसे हाई-ग्रेड मास्क से ज्यादा राहत मिलती है.आउटडोर वर्कर्स और साइक्लिस्ट के लिए FFP2 या स्पोर्ट्स-फोकस्ड एंटी-पॉल्यूशन मास्क सही रहते हैं, क्योंकि इनमें फिल्ट्रेशन और सांस लेने की सुविधा का बैलेंस काफी अच्छा होता है. ऑफिस जाने वालों के लिए रीयूजेबल N95 मास्क जिनमें रिप्लेसबल फिल्टर हों, वह लंबे समय में आरामदायक और किफायती साबित होते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED