पोहा हमेशा से ही लोगों का एक फेवरेट नाश्ता रहा है. खासकर फिटनेस का ध्यान रखने वालों के लिए. यह बेहद ही हल्का नाश्ता होता है. अक्सर लोग इसे ब्रेकफास्ट के दौरान ही खाते हैं. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे यह नाश्ता स्नैक्स का रूप ले लेगा. साथ ही यह आपकी प्लेट में इस तरह से परोसा जाएगा जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. खास बता यह कि होगा यह पोहा ही, लेकिन दिखेगा एकदम कबाब जैसा. इसलिए हम इसे 'पोहा कबाब' कहते हैं.
क्या हैं जरूरी इंग्रीडिएंट्स?
कैसे करें पोहा कबाब की शुरुआत?
सबसे पहले एक कप पोहा लें और उसे अच्छी तरह पानी से धो लें. ध्यान रहें कि उसमें किसी प्रकार की गंदगी न रह जाए. अब धुले हुए पोहे के ऊपर 1/4 कप पानी डालें, उसके बाद उसे कपड़े से ढक रेस्ट करने दें. इसके बाद आधा कप बेसन लें और उसे 2-3 मिनट तक रोस्ट कर लें.
तैयार करें तड़का
तड़के के लिए गैस पर एक छोटी कटोरी रखें. जिसमें 1 टीस्पून तेल डालें. अब उसमें आधा टीस्पून जीरा डालें और उसके चटकने का इंतजार करें. जैसे ही चटकने लगे, उसमें हींग, 1 कटी हरी मिर्च डालें. अब इस तैयार तड़के को फौरन साइड में रेस्ट पर रहे पोहे पर डाल दें.
तैयार करें कबाब
कबाब बनाने के लिए सबसे पहले तड़का पड़े पोहे के ऊफर भुना हुआ बेसन, हरा धनिया, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउचर और नमक डालें. अब बिना पानी मिलाए इस सारी सामग्री को मिलाना शुरू करें. और पोहे में पहले से मौजूद पाने की मदद से इसे गूंथे. जब पूरी तरह गूंथ जाए, तो हाथों पर हल्का सा तेल डालें और इसकी गोल और लंबी, कबाब जैसी लोई बनान शुरू करें.
अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें. तेल के गर्म हो जाने के बाद पैन में इन कबाब को डालें और शैलॉ फ्राई करें. गोल्डन होने तक पकाएं. इस दौरान ये क्रिस्पी भी हो जाएंगे. बन जाने के बाद पैन से निकालें और प्लेट में डालकर चटनी के साथ इन्हें सर्व करें.