आपके भी जूतों से आती है बदबू? लेकिन नहीं मिल रहा धोने का समय.. तो ये ट्रिक्स बनी हैं बस आप के लिए ही

गर्मियों में लोगों के जूतों के काफी बदबू आती है, ऐसे में इस बदबू को फौरन दूर करने के लिए ये उपाय अपनाएं जा सकते हैं.

Shoe Care
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

गर्मियों के मौसम में पसीना आना एक आम बात है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब जूतों से बदबू आने लगती है. कई बार जूते बाहर से बिलकुल साफ दिखते हैं, फिर भी उनमें से तेज स्मेल आती रहती है. ऑफिस, कॉलेज या किसी भी पब्लिक प्लेस में ये स्थिति बहुत शर्मिंदा महसूस होने पर मजबूर कर देती है. ऐसे में अगर आपको जूतों धोने का समय नहीं मिल पाता है, तो आप कुछ हैक्स का इस्तेमाल कर परेशानी को दूर कर सकते हैं.

बेकिंग सोडा से करें बदबू खत्म
बेकिंग सोडा एक नेचुरल डियोडोराइजर की तरह काम करता है. यह जूतों के अंदर मौजूद नमी और बदबू को सोख लेता है. इसके लिए आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा किसी कपड़े या मोजे में भरकर रातभर जूतों के अंदर रख दें. सुबह तक जूतों की बदबू काफी हद तक कम हो जाएगी.

विनेगर का असरदार इस्तेमाल
विनेगर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल क्वालिटी होती है, जो बदबू पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते हैं. इसके लिए बराबर मात्रा में पानी और विनेगर मिलाकर स्प्रे तैयार करें और इसे जूतों के अंदर छिड़कें. इसके बाद जूतों को धूप में कुछ घंटों के लिए रखें, जिससे वे पूरी तरह सूख जाएं और फ्रेश महकने लगें.

रबिंग अल्कोहल से मिलती है राहत
रबिंग अल्कोहल भी जूतों की बदबू दूर करने में काफी प्रभावी है. कॉटन को अल्कोहल में भिगोकर जूतों के अंदर अच्छी तरह लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह तक जूतों में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और बदबू भी काफी कम हो जाएगी.

जूतों की सही देखभाल है जरूरी
अगर आप लंबे समय तक जूतों को फ्रेश रखना चाहते हैं, तो कुछ आदतों को अपनाना जरूरी है. रोजाना जूतों को हवा लगने दें, एक ही जोड़ी को लगातार न पहनें और समय-समय पर उन्हें साफ करें. इसके अलावा हमेशा साफ मोजे पहनें, ताकि बदबू की समस्या दोबारा न हो.

 

Read more!

RECOMMENDED