gond katira
gond katira
What is Gond Katira: गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है जो शरीर को जबरदस्त ठंडक प्रदान करता है. अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं तो ये कब्ज दूर करने, पाचन सुधारने, हड्डियां मजबूत बनाने, वजन नियंत्रित करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है. यह फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि गोंद कतीरा का सेवन करने के फायदे के बारे में.
क्या है गोंद कतीरा
गोंद कतीरा एस्ट्रागलस (Astragalus) प्रजाति के पौधों से निकाला जाता है. आयुर्वेद में सदियों से इसका इस्तेमाल शरीर को ठंडा रखने और पाचन सुधारने के लिए किया जाता रहा है. यह सफेद या हल्के पीले क्रिस्टल जैसा होता है, जो कि पानी में भिगोने पर जेली जैसा बन जाता है. इसमें सॉल्युबल फाइबर भरपूर होता है. इसलिए इसे कूलिंग और पाचन सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. दुनिया में सबसे ज्यादा गोंद कतीरा ईरान में होता है.
गोंद कतीरा में पोषक तत्व
यह फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो कब्ज दूर करने, पाचन सुधारने, हड्डियां मजबूत बनाने, वजन नियंत्रित करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है.
गोंद कतीरा के फायदे
प्राकृतिक ठंडक
पाचन में सुधार और कब्ज से राहत
वजन कम करने में मददगार
हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद
त्वचा में निखार आता है और मुंहासे कम होते हैं
कमजोरी और थकान दूर करना
यूरिनरी इन्फेक्शन (UTI) में राहत
गोंद कतीरा के सेवन का तरीका
1-2 छोटे टुकड़ों को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें. सुबह यह फूलकर जेली की तरह हो जाता है. इसके बाद इसे आप दूध, शरबत, नींबू पानी या दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: