Mango Chutney
Mango Chutney
Raw Mango Chutney Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही कच्चे आम यानी कैरी हर रसोई की शान बन जाते हैं. खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर कच्चा आम न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. खासतौर पर इसकी चटनी हर खाने के साथ एक अलग ही मजा देती है. अगर आप भी घर पर झटपट और आसान तरीके से स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी बनाना चाहते हैं, तो यह 3 स्टेप की सरल रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
इस चटनी को बनाने के लिए आपको चाहिए दो बड़े कच्चे आम, एक टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ नारियल, एक टेबलस्पून कटा हुआ हरा धनिया, चार हरी मिर्च, चार लहसुन की कलियां और आधा इंच अदरक. इसके अलावा एक चम्मच नमक, एक चम्मच तेल, एक टहनी करी पत्ता, एक चौथाई चम्मच राई और एक चौथाई चम्मच हींग लें.
स्टेप 1. आम की तैयारी
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उन्हें छीलकर मोटे टुकड़ों में काट लें और अलग रख दें. साथ ही बाकी सभी सामग्री भी तैयार कर लें ताकि आगे की प्रक्रिया आसान हो.
स्टेप 2. चटनी पीसें
अब मिक्सर में कटे हुए आम डालें. इसके साथ नारियल, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नमक और थोड़ा सा हींग डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें. तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें.
स्टेप 3. तड़का लगाएं
अब एक छोटे पैन में तेल गरम करें. इसमें राई डालें और चटकने दें. इसके बाद करी पत्ता डालकर हल्का भून लें. तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें.
ये भी पढ़ें: