घर की सुंदरता में खिड़की और दरवाजे चार चांद लगाते हैं. कई बार लोग खिड़की और दरवाजे को साफ करना भूल जाते हैं. ऐसे में खिड़की और दरवाजे पर धूल की मोटी परत जम जाती है. कई बार गंदे हाथों से खिड़की और दरवाजा को छूने पर दाग लग जाते हैं. आपको धूल और दाग को साफ करने को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप धूल और गंदगी को साफ करने के लिए एक सिंपल क्लीनिंग हैक को अपनाकर दरवाजे और खिड़कियों को चकाचक साफ कर सकते हैं.
खिड़की-दरवाजे की सफाई के लिए बनाएं क्लीनर
आपको खिड़की और दरवाजे की सफाई के लिए क्लीनर बनाना होगा. इसके लिए विनेगर, लिक्विड डिश वॉश, नींबू का तेल और गर्म पानी चाहिए. क्लीनर बनाने के लिए इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इस क्लीनर को किसी चौड़े बर्तन में बनाएं. इसे आप बालटी में भी बना सकते हैं. विनेगर, लिक्विड डिश वॉश, नींबू का तेल और गर्म पानी जब अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसे खिड़की-दरवाजे की सफाई सफाई के लिए इस्तेमाल करें.
ऐसे करें क्लीनर का इस्तेमाल
विनेगर, लिक्विड डिश वॉश, नींबू का तेल और गर्म पानी से तैयार क्लीनर को इस्तेमाल करने से पहले खिड़की और दरवाजे को सूखे कपड़े से अच्छी तरह से साफ कर लें. ध्यान रखें कि खिड़की और दरवाजे को कोनो को साफ जरूर करना है क्योंकि यहीं पर सबसे ज्यादा धूल और मकड़ी के जाले छिपे होते हैं. खिड़की और दरवाजे को सूखे कपड़े से साफ करने के बाद विनेगर, लिक्विड डिश वॉश, नींबू का तेल और गर्म पानी मिक्स में एक कपड़ा डालें और अच्छी तरह से इसे गीला होने दें.
कपड़ा जब पूरी तरह से गीला हो जाए तो इसे निचोड़ कर इस्तेमाल करें. इस कपड़े से खिड़की और दरवाजे को अच्छी तरह से पोंछ लें. दरवाजे के ऊपरी हिस्से से लेकर हैंडल तक को अच्छी तरह से पोंछे, खिड़की के भी कोनों को अच्छे से साफ करें. इसके बाद साफ सूखे कपड़े से दोबारा खिड़की और दरवाजा को पोंछ दें. इस तरह से खिड़की और दरवाजा एकदम चकाचक साफ हो जाएगा. आप विनेगर, लिक्विड डिश वॉश, नींबू का तेल और गर्म पानी के इस मिक्स को बनाकर एक बोतल में भर कर रख सकते हैं. फिर इससे हर दिन जितनी जरूरत हो उतना निकालकर खिड़की और दरवाजे को साफ कर सकते हैं.