Tips for Cleaning Utensils: जला बर्तन हो या पैन के नीचे लगे जिद्दी काले दाग, इन टिप्स से बस 2 मिनट में चकाचक हो जाएंगे साफ

कई बार किचन में खाना बनाते समय थोड़ा सा ध्यान भटकने पर बर्तन जल जाते हैं. ऐसे बर्तन आसानी से साफ नहीं होते हैं. हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप बस 2 मिनट में  जला बर्तन हो या पैन के नीचे लगे जिद्दी काले दाग को हटा सकते हैं. 

Tips for Cleaning Utensils
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

किचन में रखे साफ-सुथरे और चकाचक बर्तन रसोइघर की सुंदरता को बढ़ा देते हैं. कई बार किचन में खाना बनाते समय थोड़ा सा ध्यान भटकने पर बर्तन जल जाते हैं. ऐसे बर्तन आसानी से साफ नहीं होते हैं. इन जले बर्तनों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि अब ये साफ नहीं होंगे और बर्तन को फेंकना पड़ेगा. आपको जले हुए बर्तनों को फेंकने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप बस 2 मिनट में  जला बर्तन हो या पैन के नीचे लगे जिद्दी काले दाग को हटा सकते हैं. 

1. बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल
आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बर्तन के जले हुए हिस्से में बेकिंग सोडा को छिड़क दें. फिर इसके ऊपर सिरका डाल दें. बेकिंड सोडा और सिरका के मिश्रण से बने झाग जले बर्तने या बर्तन पर लगे जिद्दी दाग को ढीला कर देंगे. फिर आप बर्तन को धीरे-धीरे रगड़कर साफ कर लें. बर्तन एकदम नया जैसा हो जाएगा. 

2. डिश सोप कारगार उपाय 
यदि बर्तन हल्का जला हुआ है तो डिश सोप से इसे साफ कर सकते हैं. बर्तन में पानी और डिश सोप की कुछ बूंदें डाल दें. फिर गैस पर चढ़ाकर उबाल लें. आपको मालूम हो कि गर्मी से बर्तन की जली हुई परत नरम हो जाती है. इसके बाद आसानी से बर्तन साफ हो जाता है. 

3. नमक का करें इस्तेमाल 
आपको मालूम हो कि नमक एक नेचुरल स्क्रब का काम करता है. बर्तन के जले हुए हिस्से पर नमक को डाल दें. इसके बाद स्पंज या कपड़े की मदद से बर्तन को रगड़कर साफ करें. बर्तन चकाचक साफ हो जाएगा.

4. नींबू और टमाटर का रस
जले हुए बर्तन और बर्तन पर जमे जिद्दी दाग को हटाने के लिए नींबू और टमाटर के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एक नींबू लें और इसे बर्तन के जले हुए हिस्से में रगड़ें. इसके बाद बर्तन मे गर्म पानी डालें. इसके बाद ब्रश से जले हुए दाग के निशान साफ करें. जला हुआ बर्तन चकाचक साफ हो जाएगा. आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें. फिर बर्तन को रगड़कर साफ कर लें.

5.  ब्लीच का पानी
आप ब्लीच के पानी से भी जले बर्तन को साफ कर सकते हैं. आप ब्लीच का पानी लें और उसे दाग वाले बर्तनों में भर दें. फिर दो-तीन मिनट बाद उसे स्क्रबर से अच्छी तरह रगड़ें और धो लें. इससे सारे दाग हट जाएंगे.

6. टूथपेस्ट
आपको मालूम हो कि टूथपेस्ट बर्तन के काले जिद्दी दाग हटाने में कारगर होता है. बर्तनों के अंदर दाग वाली जगहों पर टूथपेस्ट की मोटी परत लगाएं. कुछ देर बार सूखे कपड़े से रगड़ें और फिर सामान्य डिशवॉशिंग लिक्विड से बर्तन को साफ कर लें. बर्तन एकदम नया जैसा हो जाएगा.

 

Read more!

RECOMMENDED