scorecardresearch

Mustard Oil: सावधान! बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी सरसों का तेल, ऐसे तुरंत करें शुद्धता की पहचान

Sarson Tel: हमारे देश के हर घर की रसोई में कई तरह के व्यंजन बनाने में सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है. आजकल बाजार में मिलावटी सरसों का तेल धड़ल्ले से बिक रहा है. इस मिलावटी तेल का इस्तेमाल करने से सेहत को नुकसान हो सकता है. आप यहां जान सकते हैं कि सरसों का तेल असली है या फिर मिलावटी. शुद्ध सरसों के तेल की सुगंध से पहचान सकते हैं. असली सरसों के तेल का रंग देखकर पहचान सकते हैं. 

How to Identify Adulterated Mustard Oil How to Identify Adulterated Mustard Oil

How to Identify Adulterated Mustard Oil: पूड़ी बनानी हो, सब्जी बनानी हो, आचार बनाना हो या कोई और व्यंजन, हर चीज में सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. सरसों का तेल खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. हमारे घर की रसोई में सरसों के तेल का हर दिन इस्तेमाल किया जाता है. आजकल बाजार में मिलावटी सरसों का तेल धड़ल्ले से बिक रहा है. अधिक मुनाफा कमाने के लिए ऐसा किया जा रहा है. इस मिलावटी तेल का इस्तेमाल करने से सेहत को नुकसान हो सकता है. आप यहां जान सकते हैं कि सरसों का तेल असली है या फिर मिलावटी. 

सरसों के तेल में इन चीजों की होती है मिलावट 
आपको मालूम हो क सरसों के तेल में पाम ऑयल से लेकर अराइजमोन और कुछ सस्ते मिनरल तेलों की मिलावट की जाती है. सरसों के तेल को गाढ़ा और पीला दिखाने के लिए मेटनिल येल कलर भी मिलाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. इससे आपको कई बीमारी हो सकती है. 

1. असली और मिलावटी सरसों तेल की ऐसे करें पहचान
सरसों के तेल में यदि पाम ऑयल मिला है तो इसको पहचानने के लिए सरसों के तेल को एक बाउल या किसी कंटेनर में बंद करके फ्रीजर में रख दें. इस सरसों के तेल को 25 से 30 मिनट के बाद बाहर निकालें. यदि सरसों के तेल में सफेद या फिर क्रीमी लेयर जम गई है तो समझ जाएं कि इसमें पाम ऑयल या खराब क्वालिटी के घी की मिलावट है. आपको मालूम हो कि शुद्ध सरसों का तेल कभी भी जमता नहीं है और न ही फ्रीजर में रखने से इसका रंग बदलता है.

2. रंग से करें असली और मिलावटी सरसों तेल की पहचान 
आप शुद्ध सरसों के तेल को उसके रंग से पहचान कर सकते हैं. सरसों के तेल की कुछ बूंदें अपने हाथों में लेकर रगड़ें. यदि हथेली पर पीला रंग छूटता है यानी त्वचा में पीलापन दिखने लगे तो समझ जाएं कि इस सरसों के तेल में केमिकल वाले रंगों की मिलावट की गई है. यदि हथेली पर रंग छूटता हुआ नहीं दिख रहा है तो भी आप तेल लगाकर अपने हाथों को साबुन से धोएं. यदि पीला रंग छूटता हुआ दिखे तो सरसों तेल मिलावटी है.

3. स्वाद और सुगंध से कर सकते हैं पहचान
शुद्ध सरसों के तेल को स्वाद और उसके सुंगध से पहचान सकते हैं. शुद्ध सरसों के तेल का अरोमा बहुत तेज होता है. शुद्ध सरसों तेल की सुगंध तीखी होती है, जिसे ढांस कहा जाता है. यदि सरसों का तेल सूंघने पर आपको शुद्ध तेल वाली ढांस महसूस न हो तो उसमें मिलावट की संभावना है. यदि सरसों तेल को गर्म करने के दौरान अजीब सी गंध महसूस हो रही है तो समझ जाएं कि इसमें मिलावट की गई है. ऐसा सरसों तेल को भूलकर भी खाने में इस्तेमाल न करें.

4. ब्रांड का रखें ध्यान 
सरसों का तेल दुकान से खरीदते समय ब्रांड का जरूर ध्यान रखें. हमेशा सर्टिफाइड ब्रांड से ही सरसों का तेल खरीदें. बाहर खुला हुआ यानी लूज मस्टर्ड ऑयल खरीदने से बचें क्योंकि इसमें मिलावट की संभावना अधिक होती है. कोई नया लोकल ब्रांड है तो भी उसका तेल खरीदने से बचना चाहिए, जब तक कि आपको उसकी शुद्धता पर विश्वास न हो जाए. इसके पैकेट या फिर बोतल पर कच्ची घानी या कोल्ड-प्रेस का लेबल और FSSAI सर्टिफाइड है या नहीं ये भी चेक करें. पैकेट पर कहीं ये तो नहीं लिखा है कि ये ब्लेंडेड ऑयल है, यह भी ध्यान से जरूर देख लें.