scorecardresearch

Tips to Boil Egg Right Ways: अंडा उबालते समय डाल दें यह एक सफेद चीज, छिलका नहीं होगा क्रैक, एकदम मस्त उबलेगा Eggs 

यदि आप अंडा उबालते हैं और इसका छिलका क्रैक हो जाता है. अंडा का सफेद वाला पार्ट पानी में निकल आता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें ट्राई करने पर अंडा उबालते समय कभी नहीं टूटेगा.

Tips to Boil Egg Right Ways Tips to Boil Egg Right Ways

अंडा खाने से शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं. इसी के चलते डॉक्टर भी अंडे को संडे हो मंडे हर दिन खाने की सलाह देतें हैं. अंडा खाने से दिल से लेकर दिमाग तक अच्छा रहता है. अंडा में विटामिन ए के साथ विटामिन डी, विटामिन B2, विटामिन B12, बायोटिन और फोलेट पाया जाता है.

ये विटामिन्स इम्यूनिटी, बोन्स और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. अंडे मसल्स को मेंटेन करने और कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद करते हैं. अंडे के पीले भाग में 9 तरह के अमीनो एसिड पाए जाते हैं. इसके साथ ही अंडे में प्रोटीन भी पाया जाता है जिसे हमारी बॉडी आसानी से डाइजेस्ट कर लेती है. यदि आप अंडा उबालते हैं और इसका छिलका क्रैक हो जाता है. अंडा का सफेद वाला पार्ट पानी में निकल आता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें ट्राई करने पर अंडा उबालते समय कभी नहीं टूटेगा.

अंडा उबालने के तरीके
1. अंडा उबालते समय छिलका नहीं फटेगा, इसके लिए कुछ आसान तरीके आपको अपनाने होंगे. सबसे पहले आप फ्रिज से अंडा को निकालते ही पानी में डालकर इसे उबालने के लिए गैस पर नहीं चढ़ाएं. आपको मालूम हो कि ठंडा और गर्म वातावरण के कारण अंडे के छिलके में क्रैक हो सकता है. ऐसे में अंडा उबालने से पहले अंडे को रूम टेम्परेचर में लाएं. अंडा को फ्रिज से निकालकर 10 से 15 मिनट के लिए बाहर रखें. आप अंडे को नॉर्मल पानी में डालकर भी रख सकते हैं. इसके बाद अंडा को उबालें.

2. अंडे को किसी बर्तन में डालकर अच्छी तरह से पानी भर दें ताकि अंडे पूरी तरह से डूब जाएं. इसके बाद गैस को जलाएं. आप पहले पानी को उबाल कर अंडे डालेंगे तो छिलके में क्रैक आने की संभावना बढ़ जाती है.

3. अंडा को उबालने से पहले पानी में थोड़ा सा नमक या फिर सिरका डाल दें. नमक या सिरका में से कोई एक चीज डाल देने से अंडे छिलके में क्रैक नहीं आएंगे. यदि कभी हल्का सा क्रैक आएगा भी तो नुकसान कम होगा और अंडे का सफेद वाला भाग बाहर नहीं निकलेगा.

4. ध्यान रखें अंडे को कभी भी तेज आंच पर न उबालें क्योंकि तेज आंच पर उबलने से अंडे बर्तन से ही टकराते हैं. ऐसे में अंडा टूट सकता है. अंडे का पानी हमेशा मीडियम फ्लेम पर ही उबालें. 

5. एक ही बर्तन में उबालने के लिए एकदम भर कर अंडे नहीं डालें. बर्तन में अंडा भरे होने से एक-दूसरे को उबलने के लिए जगह नहीं मिलेगा, ऐसे में अंडे टूटेंगे. 

6. अंडे के नीचे वाले हिस्से में छोटा पिन-होल बना सकते हैं ताकि अंडे के छिलके के अंदर की हवा निकल सके और छिलका न फटे.

7. अंडा को उबालने के बाद तुरंत ठंडे पानी में न डालें. थोड़ा ठंडा होने के बाद अंडा को ठंडे पानी में डालेंस इससे छिलका उतारना आसान हो जाता है.

8. अब सवाल उठता है अंडा को कितने देर तक उबालें. आप सॉफ्ट बॉयल्ड पर अंडा को 6-7 मिनट तक उबाल सकते हैं. मीडियम आंच पर 8-9 मिनट और हार्ड बॉयल्ड पर 10 से 12 मिनट के लिए उबाल सकते हैं.