हमारे देश में हर घर में चावल बनाया जाता है. अधिकांश लोग रोज थोड़ा भात जरूर खाते हैं. यदि आप चावल बनाती या बनाते हैं और यह गीला हो जाता है या चावल के दाने चिपके हुए रह जाते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कुछ बेहद आसान ट्रिक्स को अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं परफेक्ट चावल बनाने के टिप्स.
आपको मालूम हो कि पकने के बाद चिपके हुए चावल सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगते बल्कि इन्हें खाने पर भी उतना मजा नहीं आता है. कई बार तो ऐसा होता है कि घर पर खाना खाने के लिए मेहमान आए हैं और चावल सहीं नहीं बनता है. ऐसे में खाना बनाने वाले को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है.
चावल को पकाने से पहले अच्छे से जरूर पानी में धोएं
यदि आप घर पर खिले-खिले चावल बनना चाह रही हैं तो इसे पकाने से पहले पानी में दो से तीन बार अच्छी तरह से जरूर धो लें. ऐसा करने पर चावल से एक्स्ट्रा स्टार्च बाहर निकल जाता है. आपको मालूम हो कि इस स्टार्च की वजह से ही चावल चिपचिपे बनते हैं. चावल धोते समय जब पानी एकदाम साफ दिखने लगे तब इस चावल को पकाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए.
चावल बनाने से पहले कुछ देर के लिए भिगोकर रखें
चावल को बेहतरीन तरीके से बनाने के लिए इसे पकाने से पहले पानी में भिगोकर रखना चाहिए. कम से कम 20 से 30 मिनट तक पानी में चावल को भिगोकर रखें. ऐसा करने से चावल के दाने एकदम सॉफ्ट हो जाते हैं. ये चावल पकने के बाद अलग-अलग रहते हैं. इतना ही नहीं इस ट्रिक भात को एक बेहतर टेक्सचर भी देता है.
चावल में पानी की मात्रा रखें सही
कई बार चावल में पानी अधिक डाल देने पर भी भात गिला बन जाता है. ऐसे में चावल बनाते समय इसमें पानी की मात्रा सही रखें. आपको मालूम हो कि आमतौर पर एक कप चावल को पकाने के लिए दो कप पानी एकदम सही होता है. यदि आप इससे अधिक पानी डाल देंगी तो चावल गीले और चिपचिपे बनेंगे. ऐसे भात को खाने पर मजा भी नहीं आएगा.
चावल पकाते समय डाल दें जरा से तेल या घी
यदि आप चावल पका रही हैं तो उसमें जरा सा तेल या घी डाल दें. आप एक से दो चम्मच तेल या घी डाल सकती हैं. इससे चावल के दाने कभी भी आपस में चिपकते नहीं हैं और भात में से एक हल्की सी खुशबू भी आती है. इस ट्रिक को आप पुलाव या फिर फ्राइड राइस बनाते समय जरूर इस्तेमाल करें.
चावल के तेज नहीं धीमी आंच पर पकाएं
चावल को एकदम सही से पकाने के लिए इसे धीमी आंच पर पकाना चाहिए. आंच तेज होने पर कई बार चावल टूटकर एक-दूसरे से चिपक जाते हैं. तेज आंच होने की वजह से चावल के जलने का डर भी बना रहता है. धीमी आंच पर पके चावल अच्छी तरह फूलते हैं और खाने पर बहुत अच्छे लगते हैं.
चावल को पकने के बाद तुरंत न चलाएं
चावल को आंच पर पकाने के बाद इसे तुरंत चम्मच से नहीं चलाएं. ऐसा करने से चावल के दाने टूट जाते हैं और एक-दूसरे के साथ चिपक जाते हैं. चावल पकने के बाद उसे कम से कम 10 मिनट के लिए ढककर रख दें और उसके बाद हल्के से चलाएं. यदि आप चावल कुकर में बना रही हैं तो चावल पकने के तुरंत बाद कुकर का ढक्कन नहीं खोलना चाहिए. कुकर से जब भाप अच्छी तरह से निकल जाए तब कुक्कर के ऊफर से उसके ढक्कन को हटाना चाहिए.