Rice Cooking Tips in Pressure Cooker: कुकर में भी खिला-खिला और मुलायम बनेगा चावल, नहीं होगा गिला-चिपचिपा, बस राइस बनाने के लिए अपनाएं रेस्टोरेंट और होटल वाले ये टिप्स

Rice Cooking Tips: क्या आप प्रेशर कुकर में चावल बनाते या बनाती हैं. चावल गिला और चिपचिपा हो जाता है. कुकर में नीचे से चिपक जाता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुकर में राइस बनाने के कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर में खिला-खिला चावल बना सकते हैं. 

Rice Cooking Tips in Cooker.
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

Perfect Rice Cooking Tips: चावल गिला होने पर इसे खाने में उतना मजा नहीं आता है. गिला चावल बनाने वाले को घर के लोगों से शिकायत भी सुनने की मिलती है. क्या आप घर में प्रेशर कुकर में चावल बनाते या बनाती हैं. चावल गिला और चिपचिपा हो जाता है. कुकर में नीचे से चिपक जाता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुकर में चावल बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है. हम आपको कुकर में राइस बनाने के कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर में खिला-खिला चावल बना सकते हैं. रेस्टोरेंट और होटल वाले खिले-खिला राइस बनाने के लिए इन्हीं तरीकों को अपनाते हैं. 

कुकर में ऐसे बनाएं परफेक्ट चावल
1. बनाने से पहले दो-तीन बार जरूर पानी में धोएं चावल 
आपको मालूम हो कि कुकर में चावल बनाने के दौरान लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि उसे अच्छी तरह से पानी में धोते नहीं है. इससे चावल में मौजूद अतिरिक्त स्टार्च बाहर नहीं निकल पाता है. यही स्टार्च चावल के पकने के दौरान चिपचिपाहट पैदा करता है. यदि आप चाहते हैं चावल खिले-खिले बने तो इसे बनाने से पहले दो से तीन बार पानी में अच्छी तरह से जरूर धो लें. ऐसा करने से चावल के ऊपर जमा एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाता है और चावले के दाने पकने के बाद अलग-अलग दिखाई देते हैं. 

2. चावल को पानी में रखें भिगोकर 
चावल को धोने के बाद तुरंत कुकर में बनाने के लिए नहीं डालना चाहिए. चावल को 10 से 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखना चाहिए. ऐसा करने से चावल के दाने पहले ही पानी सोख लेते हैं और पकते समय अच्छी तरह फूलते हैं. 

3. सही मात्रा में डाले पानी 
कुकर में खिले-खिले चावल बनाने के दौरान पानी की मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. चावल में पानी का अनुपात बिल्कुल सही होना चाहिए. कुकर में चावल बनाने के दौरान यदि पानी अधिक डाल देंगे तो चावल गिला और चिपचिपा बननेगा. यदि आप एक गिलास चावल बना रहे हैं तो उसी गिलास से आपको डेढ़ गिलास पानी कुकर में डालना चाहिए. ऐसा करने से चावल एकदम परफेक्ट बनेंगे. यदि आप फ्राइड राइस या पुलाव के लिए चावल बना रहे हैं तो सवा गिलास ही पानी कुकर में डालें.

4. दो से तीन बूंद नींबू का रस 
आप कुकर में खिले-खिले चालव बनाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. चावल को पानी में धोकर कुकर में डालें, उसके बाद पानी डालें. फिर दो से तीन बूंद नींबू का रस कुकर में डाल दें. ऐसा करने से चावल का एक-एक दाना अलग-अलग हो जाता है और चावल आपस में चिपकते नहीं हैं. 

5. कुकर में डालें घी और जीरा 
यदि आप चाहते हैं कि चावल खिले-खिले और खुशबूदार बनें तो कुकर में देसी घी जरूर डालें. घी गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालकर हल्का सा तड़का लगाएं. इससे चावल में जबरदस्त खुशबू आती है. घी चावल के दानों पर एक हल्की सी कोटिंग बना देता है, जिससे वे आपस में चिपकते नहीं हैं. 

6. लगाएं कुकर की इतनी सीटी 
यदि आप कुकर में चालव बना रहे हैं तो इसकी सीटी का भी ध्यान रखना होगा. परफेक्ट चावल बनाने के लिए सिर्फ एक सीटी लगनी जरूरी है. कुकर की पहली सीटी बजते ही गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप पूरी तरह से निकलने के बाद ही कुकर को ओपन करें. इससे चावल अच्छी तरह सेट हो जाएंगे और एकदम खिले-खिले दिखेंगे. आपको मालूम हो कि भाप में चावल सही तरीके से सेट होते हैं. यदि आप जल्दी में कुकर का प्रेशर निकाल देंगे तो चावल का टेक्सचर खराब हो सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED