How To Identify Real or Fake Eggs: अंडा असली है या नकली... बस 1 मिनट में ऐसे करें पहचान, खाने पर नहीं होगा नुकसान  

How To Check Egg Quality: आजकल बाजार में नकली अंडे भी बिकने लगे हैं. प्लास्टिक से अंडे बनाकर बेचे जा रहे हैं. ये अंडे सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में असली और नकली अंडे के बीच अंतर को समझना जरूरी है. हम आपको बता रहे हैं नकली अंडे की पहचान कैसे कर सकते हैं?

How To Identify Real or Fake Eggs
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

Egg Float Test for Freshness: अंडा को दुनियाभर में खूब खाया जाता है. यह एक ऐसा फूड है, जिसे खाने से शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे मिलते हैं. अंडा में प्रोटीन, विटामिन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. अंडा इम्यूनिटी बूस्ट करने और एनर्जी देने में मदद करता है. 

रोज अंडे खाने वाले लोग एक साथ अंडे की ट्रे खरीदकर घर में रख लेते हैं ताकि रोज अंडे खरीदने की जरूरत न पड़े. आजकल बाजार में नकली अंडे भी बिकने लगे हैं. प्लास्टिक से अंडे बनाकर बेचे जा रहे हैं. ये अंडे सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में असली और नकली अंडे के बीच अंतर को समझना जरूरी है. यदि गलती से खराब अंडा खा लिया तो पेट खराब हो सकता है. हम आपको बता रहे हैं खराब और नकली अंडे की पहचान कैसे कर सकते हैं? असली और नकली अंडे की पहचान करने के लिए आप छिलके की बनावट, पानी में डूबो कर, हिलाने पर आवाज, गंध और आग पर रखकर देखने जैसे कई तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कैसे जानें कि फ्रेश और असली है अंडा 
1. कर सकते हैं फ्लोट टेस्ट: आप अंडा फ्रेश है या नहीं इसके लिए फ्लोट टेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक बाउल पानी लेने होगा और उसमें अंडे को डालना होगा. यदि अंडा तुरंत नीचे डूब जाए और तली में बैठ जाए तो समझें कि अंडा पूरी तरह ताजा है. यदि थोड़ा तिरछा होकर बीच में रुक जाए तो समझें कि अंडा कुछ हफ्ते पुराना है, इस अंडे को अभी भी आप खा सकते हो. यदि अंडा पानी की सतह पर ऊपर तैरने लगे तो समझ लो वो पुराना और खराब हो चुका है. आपको मालूम हो कि पुराने अंडे में हवा भर जाती है जो उन्हें हल्का बना देती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंडा खरीदारी के तीन से पांच सप्ताह बाद भी अंडे सुरक्षित खाए जा सकते हैं. सेल-बाय डेट सिर्फ दुकान के लिए होती है, एक्सपायरी डेट नहीं. यदि अंडा सही तरीके से स्टोर किया हो तो उसको सेल-बाय डेट के बाद भी खाने में कोई प्रॉब्लम नहीं. गर्मी के मौसम में अंडे को चेक करने के बाद ही खाएं क्योंकि गर्मी से अंडे जल्दी खराब हो सकते हैं.

2. ...तो तुरंत फेंक दें अंडा: यदि अंडा तोड़ते समय उसमें से तेज बदबू आए तो अंडा को तुरंत फेंक दें. यदि अंडे की जर्दी गुलाबी, हरी या काली दिखे तो वो स्पॉइल्ड है. शैल पर चिपचिपाहट या ज्यादा दरार हो तो सावधानी बरतें और उसे इस्तेमाल करने से बचें. आपको मालूम हो कि कई बार बाहर से ठीक दिखने वाले अंडे भी अंदर से खराब हो सकते हैं इसलिए दोनों तरीके साथ में अपनाएं.

3. नकली अंडे का छिलका चिकना और होता है चमकदार होता है: आपको मालूम हो कि असली अंडे का छिलका खुदरा व दानेदार होता है. असली अंडा पानी में डूब जाता है और हिलाने पर आवाज नहीं करता. उधर, नकली अंडे का छिलका चिकना और चमकदार होता है, यह पानी में तैरता है और हिलाने पर आवाज करता है.

4. नकली अंडे से निकलने लगेगा कलर: देसी अंडा अंदर से एकदम डार्क कलर का होता है. हैबिट अंडा सफेद कलर का होता है. हैबिट अंडा बड़ा होता है. यदि चाय पत्ती या कलर लगाकर कोई आपको अंडा बेच रहा है तो आप उसको धोकर या नमक के घर में पानी में डालकर भी पहचान सकते हैं. जिससे आपके अंडे की असली और नकली पहचान हो जाएगी. असली अंडे से कोई भी कलर नहीं निकलेगा नकली अंडे से कलर निकलने लगेगा.


 

Read more!

RECOMMENDED