Advertisement

55 Years Of Friendship: भामा और कामची की दोस्ती की क्यों हो रही है चर्चा? एक दूसरे का हमेशा रखते हैं ख्याल

IAS ऑफिसर सुप्रिया साहू में दो हाथियों की 55 साल की दोस्ती की कहानी बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है. ये दोनों हाथी साथ में ही खाना खाते हैं. भामा और कामची जिस शिविर में रहते हैं वहां 27 अन्य हाथियों की देखभाल की जाती है.

Bhama and kamatchi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों की क्यूट वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.जैसे इंसान अपनी दोस्ती निभाता है वैसे ही जानवर भी अपने दोस्त का खास ख्याल रखते हैं. हाथियों को बेहद भावुक जानवर माना जाता है और इंसानों के साथ उनकी दोस्ती जग जाहिर है.

आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने तमिलनाडु के दो हाथियों की दिल छू लेने वाली कहानी शेयर की है. इनकी कहानी इतनी मार्मिक है कि किसी के भी दिल को छू ले. साहू ने अपने पोस्ट में भामा और कामची के दो वीडियो शेयर किए हैं,जो पिछले 55 वर्षों से सबसे अच्छे दोस्त हैं. IAS अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा,“हममें से बहुत से लोग नहीं जानते कि इंसानों की तरह, हाथी भी दोस्ती का प्यारा रिश्ता शेयर करते हैं. तमिलनाडु के थेप्पाकाडु, मुदुमलाई में हाथी शिविर में दो हाथी हैं जिसमें भामा की उम्र 75 साल और कामची की उम्र 65 है. दोनों के बीच सच्ची दोस्ती है.

साथ में ही खाते हैं खाना
भामा की कहानी शेयर करते हुए सुप्रिया साहू ने बताया कि एक बार जब भामा को महावत थिरु गोपन चराने के लिए लेकर गया था तो जंगल में एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया जिससे महावत घायल हो गया.भामा ने अकेले ही तेंदुए का सामना करके महावत की जान बचाई. कामाची पर एक बार एक हाथी ने हमला कर दिया था. इस लड़ाई में उसे घाव भी लग गया जिसे ठीक होने में कई साल लग गए,लेकिन उसने सब कुछ सह लिया.शिविर में खाना खाते वक्त दोनों साथ में ही खड़े होते हैं और उन्हें गन्ना खाना बहुत पसंद है. हालांकि कोई भी किसी एक को गन्ना देने की हिम्मत नहीं करता. दोनों हमेशा एक साथ खाना पसंद करते हैं.

साहू ने अपने पोस्ट में हाथियों की अच्छी देखभाल के लिए शिविर के अधिकारियों की भी सराहना की. इस शिविर में 27 अन्य हाथियों की देखभाल की जाती है.

वैज्ञानिक तरीके के अलावा तमिलनाडु की वन विभाग की टीम संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ इनकी देखभाल करती है. भामा और कामची की दोस्ती की मार्मिक कहानी पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हैं. एक ने यूजर ने कमेंट में लिखा,"मैं अपना शेष जीवन इन प्राणियों के साथ ही बिताना चाहता हूं." सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी 55 साल की दोस्ती को सलाम किया.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement