Celebrity Inspired Baby Names: सिर्फ पहचान नहीं, गहरा राज छुपा है इन अभिनेत्रियों के नाम में, बेटी का नाम रखने से पहले जरूर देखें ये प्यारी लिस्ट

अगर आप अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम चाहते हैं जो सुनने में आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस के नाम जैसा खूबसूरत होने के साथ-साथ अपने आप में एक खास अर्थ भी रखता हो, तो इस लिस्ट में शामिल उस एक नाम को चुन सकते हैं. इन सभी नामों का अर्थ सच में काफी सुंदर है.

अभिनेत्रियों के नाम और उनका अर्थ
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

नाम केवल एक पहचान मात्र नहीं होते, बल्कि अपने साथ एक खूबसूरत एहसास और खास मतलब भी लेकर आते हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनके नाम जितने प्यारे हैं, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत निकल कर आता है उस नाम का मतलब. अगर आप अपनी बेटी के लिए एक यूनिक, मॉडर्न और अर्थपूर्ण नाम की तलाश में हैं, तो इन 25 अभिनेत्रियों के नाम आपकी मदद कर सकते हैं. इन सभी के मतलब बहुत गहरे और प्यारे हैं. 

1. जाह्नवी (Janhvi)- गंगा नदी का एक पर्यायवाची नाम है.

2. आलिया (Alia) - ये नाम अरबी शब्द 'अली' का स्त्रीलिंग है, जिसका मतलब होता है ऊंची, महान और श्रेष्ठ.

3. कियारा (Kiara) - अलग-अलग भाषा में कियारा का मतलब अलग निकलता है. इतालियन (Italian) में इसका अर्थ उज्जवल, चमक और रोशनी होता है. जबकि आयरिश भाषा में मतलब 'काले बालों वाली' है और स्वाहिली (Swahili) में इसका अर्थ 'राजकुमारी' निकलता है.

4. अनन्या (Ananya) - इस नाम का मतलब है 'जिसका कोई मुकाबला न हो यानी अद्वितीय.'

5. श्रद्धा (Shraddha) - विश्वास, आस्था और समर्पण.

6. कृति (Kriti) - रचना, सृजन और कला का प्रतीक.

7. दिशा (Disha) -  मार्ग, दिशा और लक्ष्य.

8. तारा (Tara) - सितारा, चमक और उम्मीद की किरण. संस्कृत में इसका अर्थ नक्षत्र होता है.

9. रश्मिका (Rashmika) - सूर्य की किरणों जैसी चमक, प्रकाश से जुड़ा नाम है.

10. साई पल्लवी (Sai Pallavi) - ये दो नामों का खूबसूरत मिश्रण है. साई यानी दिव्य शक्ति और पल्लवी यानी नई कोपल(पत्ते) या नई शुरुआत.

11. सामंथा (Samantha) - ईश्वर द्वारा सुनी गई.

12. नयनतारा (Nayanthara) - आंखों का तारा, बेहद प्रिय.

13. त्रिशा (Trisha) - इच्छा, ख्वाहिश, महत्वाकांक्षा.

14. कीर्ति (Keerthy) - कीर्ति यानी यश, सम्मान और प्रसिद्धि.

15. अनुपमा (Anupama) - जिसकी कोई तुलना न हो, बेमिसाल.

16. मृणाल (Mrunal) - कमल का डंठल, कोमलता और सुंदरता का प्रतीक.

17. पूजा (Pooja) - आराधना, उपासना और सम्मान.

18. काजल (Kajal) - आंखों का श्रृंगार, सुंदरता और आकर्षण.

19. हंसिका (Hansika) - हंस जैसी सुंदर और पवित्र.

20. रकुल (Rakul) - कमल के समान सुंदर और शांत (प्रचलित अर्थ).

21. प्रिया (Priya) - प्रिय, प्यारी और सबकी चहेती.

22. तमन्ना (Tamanna) - इच्छा, ख्वाहिश और सपना.

23. अमला (Amala) - निर्मल, पवित्र और निष्कलंक.

24. निवेथा (Nivetha) - समर्पित, ईश्वर को अर्पित.

25. श्रुति (Shruti) - जो सुना गया हो, वेदों का ज्ञान और दिव्य वाणी.
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED