scorecardresearch

Veg Protein Source: अंडे-मछली से भी ज्यादा ताकतवर है ये सस्ती ऑरेंज चीज, 100 ग्राम में मिलता है 28g प्रोटीन, शाकाहारियों के लिए है वरदान

अगर आप शाकाहारी हैं और प्रोटीन की कमी पूरी करना चाहते हैं, तो ये एक ऑरेंज चीज आपके लिए बेहतरीन सोर्स ऑफ प्रोटीन साबित हो सकती है. 100 ग्राम कच्ची मसूर दाल में 25-28 ग्राम प्रोटीन के साथ फाइबर, आयरन और फोलेट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

Masoor Dal Benefits Masoor Dal Benefits

शाकाहारी लोगों के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना कई बार एक बड़ी चुनौती बन जाती है. कई लोगों का मानना है कि अगर अच्छी मात्रा में प्रोटीन लेना है तो अंडे, चिकन या मछली जैसे नॉनवेज फूड्स खाने पड़ सकते है. लेकिन आप के लिए गुड न्यूज है, क्योंकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण सी ऑरेंज चीज न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर है, बल्कि फाइबर, आयरन और फोलेट जैसे जरूरी पोषक तत्वों का भी बेहतरीन स्रोत है. यह बिलकुल भी महंगी नहीं है और रोजाना की डाइट में आसानी से शामिल की जा सकती है. वह है मसूर की दाल.

100 ग्राम मसूर दाल में मिलता है इतना प्रोटीन
अगर प्रोटीन की बात करें तो 100 ग्राम मछली में आपको 18 से 25 ग्राम प्रोटीन मिलता है. हालांकि ये भी एक समस्या है कि आप रोज मछली नहीं खा सकते हैं. जबकि 100 ग्राम लाल कच्ची मसूर दाल में आपको 25 से 28 ग्राम प्रोटीन मिलता है. जो शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है. यही वजह है कि जिम जाने वाले लोग, फिटनेस पसंद करने वाले और प्रोटीन की कमी पूरी करना चाहने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं.

कई लोग 100 ग्राम मछली या अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत मानते हैं, लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए मसूर दाल भी किसी सुपरफूड से कम नहीं है. यह कम खर्च में शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध कराती है. 

मसूर दाल को ऐसे शामिल करें डाइट में-

  • अंकुरित (Sprouts) बनाकर खाएं
  • सलाद में मिलाएं
  • स्मूदी या हेल्दी बाउल में जोड़ें
  • दाल का आटा बनाकर इस्तेमाल करें
  • रातभर भिगोकर पकाएं

(पकने के बाद इसमें प्रोटीन की कमी आ जाती है, इसलिए मसूर दाल को कोशिश करें बिना पकाए खाने का, ताकि ज्यादा प्रोटीन और फायदा मिल सके.)

सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, फाइबर और आयरन का भी खजाना
मसूर दाल में केवल प्रोटीन ही नहीं, बल्कि करीब 10 से 11 ग्राम फाइबर भी होता है. फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है.

इसके अलावा यह आयरन का भी अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है. वहीं इसमें मौजूद फोलेट शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं के लिए अहम पोषक तत्व माना जाता है.

शाकाहारी लोगों के लिए क्यों है बेस्ट ऑप्शन?
अगर आप अंडा, मछली या दूसरी नॉनवेज चीजें नहीं खाते, तो मसूर दाल आपके लिए रोज का आसान पूरा करने और जरूरी प्रोटीन सोर्स बन सकती है. 

यह मांसपेशियों को मजबूती देने, शरीर की टूट-फूट की मरम्मत करने और रोजमर्रा की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है. साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक माना जाता है.

रोज की डाइट में शामिल करना क्यों है फायदेमंद?
मसूर दाल एक ऐसी चीज है जो स्वाद, पोषण और बजट, तीनों पर खरी उतरती है. अगर आप शाकाहारी हैं और बिना नॉनवेज खाए प्रोटीन की कमी पूरी करना चाहते हैं, तो इसे अपनी नियमित डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. प्रोटीन के साथ मिलने वाला फाइबर, आयरन और फोलेट इसे एक संतुलित और पौष्टिक भोजन बनाते हैं.
 

ये भी पढ़ें