How To Make Perfect Curd: इस तरह से जमाएं गर्मियों में दही, नहीं होगा खट्टा.. बनेगा एकदम परफेक्ट

गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर दही का सेवन करते हैं और घरों में दही जमाया जाता है, लेकिन कई बार वह ज्यादा खट्टा हो जाता है. ऐसे में इस तरह से दही जमाने पर इस परेशानी को दूर कर सकते हैं.

How To Make Perfect Curd
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

गर्मियों के मौसम में दही का जल्दी खट्टा होना एक आम परेशानी है. सर्दियों की मुकाबले गर्मी में दही न सिर्फ तेजी से जमता है बल्कि उसका स्वाद भी जल्दी बदलने लगता है. इसकी वजह है हाई टेंमरेचर, जिसकी वजह से फरमेंटेशन की प्रोसेस जल्दी होती है. इसके कारण बैक्टीरिया जल्दी एक्टिव होता है और दही जल्दी जम जाता है. 

गर्म तापमान की वजह से दूध में मौजूद शुगर तेजी से लैक्टिक एसिड में बदलती है. यही वजह है कि दही जल्दी खट्टा हो जाता है. अगर   दही जमने के बाद समय पर फ्रिज में न रखा जाए, तो यह प्रोसेस लगातार चलती रहती है और स्वाद और भी ज्यादा खट्टा हो जाता है. लेकिन दही को खट्टा होने से बचाया जा सकता है, उसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा.

कब रखें फ्रिज में?
सर्दियों में दही जमने में आमतौर पर 8–10 घंटे लगते हैं, जबकि गर्मियों में दही जल्दी जम जाता है. इसलिए जैसे ही दही जम जाए, उसे तुरंत फ्रिज में रख देना चाहिए ताकि फरमेंटेशन की प्रोसेस स्लो हो जाए और दही ज्यादा खट्टा न बने.

जमाने के लिए कितना दही डालें
दही जमाने में इस्तेमाल होने वाला जमा हुआ दही, उसकी क्वालिटी और स्वाद को प्रभावित करता है. सर्दियों में जहां ज्यादा दही की जरूरत होती है, वहीं गर्मियों में कम मात्रा में दही का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. अधिक दही डालने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और दही जल्दी खट्टा हो जाता है.

दही जमाने के लिए सही स्थान चुनें
गर्मियों में दही जमाते समय इसे ऐसी जगह रखें जहां तापमान कम हो. रसोई के ठंडे कोने में आप दही जमने के लिए रखें, साथ ही गैस स्टोव या सीधी धूप से दूर रखें. हल्का ठंडा तापमान दही को बैलेंस्ड तरीके से जमने में मदद करता है और खट्टापन कंट्रोल्ड रहता है.

सही बर्तन का चयन भी है जरूरी
दही जमाने के लिए मिट्टी के बर्तन सबसे अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि वे एक्स्ट्रा नमी को सोख लेते हैं और दही को ठंडा बनाए रखते हैं. इससे दही लंबे समय तक ताजा और हल्के स्वाद वाला रहता है. यदि मिट्टी का बर्तन उपलब्ध न हो, तो मोटे स्टील वाले बर्तन का इस्तेमाल करें. पतले बर्तनों की तुलना में ये तापमान को बेहतर तरीके से कंट्रोल करते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED