आप भी कहेंगे काश पहले पता होता! टॉयलेट में आएगी रूम जैसी खुशबू, आज ही ट्राई करें ये आसान हैक्स

इन यूटिलिटी हैक्स को अपनाने में ज्यादा समय या खर्च नहीं लगता. रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें ही इसमें काम आ जाती हैं और टॉयलेट में रूम जैसी हल्की और ताजगी भरी खुशबू बनी रहती है.

Toilet
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:45 PM IST
  • घर की इन चीजों से आएगी फ्रेश खुशबू
  • घर की इन छोटी चीजों से दूर होगी टॉयलेट की बदबू

आमतौर पर लोग ड्रॉइंग रूम, किचन और बेडरूम को साफ और खुशबूदार रखने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन टॉयलेट की सफाई भी उतनी ही जरूरी होती है. कई बार नियमित सफाई के बाद भी टॉयलेट में बदबू बनी रहती है. खासकर अगर घर में मेहमान आए हों तो यह स्थिति असहज भी कर सकती है.

दरअसल, टॉयलेट में बदबू का कारण सिर्फ गंदगी नहीं होता. नमी, बंद जगह, ड्रेनेज गैस और सही वेंटिलेशन न होने की वजह से भी बदबू बनी रहती है. ऐसे में सिर्फ क्लीनर से सफाई करना ही काफी नहीं होता, बल्कि कुछ छोटे-छोटे मेंटेनेंस और स्मार्ट हैक्स अपनाने की जरूरत होती है. आप कुछ आसान यूटिलिटी टिप्स अपनाकर टॉयलेट को लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार रख जा सकते हैं.

बेकिंग सोडा से खत्म होगी बदबू
एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा डालकर उसे टॉयलेट के किसी कोने में रख दें. चाहें तो उसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की भी मिला सकते हैं. बेकिंग सोडा हवा में मौजूद बदबू को धीरे-धीरे सोख लेता है और टॉयलेट का माहौल ज्यादा फ्रेश बना रहता है.

नमक और डिटर्जेंट से करें सफाई
कई बार टॉयलेट की बदबू ड्रेन से भी आने लगती है. इसे कम करने के लिए हफ्ते में एक बार ड्रेन में थोड़ा नमक और थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर डालकर ऊपर से गर्म पानी डाल दें. इससे जमा गंदगी साफ होने में मदद मिलती है और बदबू भी कम हो जाती है.

सिरका और पानी का स्प्रे बनाएं
सफेद सिरका गंध खत्म करने में काफी मददगार होता है. इसके लिए एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सिरका मिला लें. इस मिश्रण को टॉयलेट सीट, सिंक और कोनों में हल्का स्प्रे कर दें. इससे न सिर्फ बदबू कम होती है बल्कि बैक्टीरिया भी कम हो जाते हैं और टॉयलेट ज्यादा साफ महसूस होता है.

नींबू के छिलकों का इस्तेमाल करें
नींबू की खुशबू काफी ताजगी देती है. जब भी घर में नींबू इस्तेमाल करें तो उसके छिलकों को फेंकने की बजाय टॉयलेट में एक छोटी प्लेट में रख सकते हैं. कुछ समय तक यह प्राकृतिक एयर फ्रेशनर की तरह काम करते हैं. इसके अलावा नींबू के छिलकों को हल्के पानी में उबालकर उस पानी से टॉयलेट के फ्लोर या कोनों की सफाई भी की जा सकती है, इससे फ्रेश खुशबू बनी रहती है.

टॉयलेट पेपर रोल में डालें खुशबूदार तेल
अगर घर में एसेंशियल ऑयल या कोई खुशबूदार तेल है तो उसकी 3-4 बूंदें टॉयलेट पेपर रोल के अंदर की कार्डबोर्ड ट्यूब पर डाल दें. हर बार टॉयलेट पेपर इस्तेमाल होने पर हल्की खुशबू हवा में फैलती रहती है. यह एक आसान और स्मार्ट हैक है जिससे बिना ज्यादा मेहनत के टॉयलेट में फ्रेशनेस बनी रहती है.

 

Read more!

RECOMMENDED