Advertisement

ये रेस्टोरेंट तो 'भूतिया' निकला! अंदर का नजारा देख खाना भूल जाते हैं कस्टमर्स, बच्चों की डर के मारे निकल जाती है चीख

यह वीडियो वाराणसी के चेतगंज इलाके में स्थित हॉरर-थीम रेस्टोरेंट का है. यहां का कॉन्सेप्ट ही काफी अलग है. पूरा माहौल डरावना बनाया गया है, जहां वेटर भूत और कंकाल की ड्रेस में ग्राहकों को खाना परोसते हैं.

Horror theme restaurant
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

फर्ज कीजिए आप खाने के लिए किसी रेस्टोरेंट में जाएं और वहां अचानक भूत-प्रेत जैसे दिखने वाले लोग खाना लेकर आ जाएं... कुछ लोगों के लिए यह मजेदार अनुभव हो सकता है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं. खासकर बच्चों के लिए यह डरावना साबित हो सकता है.

ऐसा ही एक मामला सामने आया है वाराणसी से. यहां के Kankal Horror Restaurant का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?
यह वीडियो वाराणसी के चेतगंज इलाके में स्थित हॉरर-थीम रेस्टोरेंट का है. यहां का कॉन्सेप्ट ही काफी अलग है. पूरा माहौल डरावना बनाया गया है, जहां वेटर भूत और कंकाल की ड्रेस में ग्राहकों को खाना परोसते हैं. हाल ही में रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक स्टाफ मेंबर भूत के गेटअप में ग्राहकों को डराते हुए नजर आ रहा है.

डर की वजह से रोने लगा बच्चा
वीडियो में शुरुआत में कुछ लोग इस एक्ट को एन्जॉय करते दिखते हैं, लेकिन अचानक एक छोटा बच्चा काफी डर जाता है. जैसे ही भूत के गेटअप में स्टाफ उसके पास आता है, बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है और बार-बार कहता है, 'प्लीज पापा नहीं… नहीं पापा.' इसके बावजूद स्टाफ सदस्य उसे डराता रहता है और माता-पिता भी उसे रोकते नजर नहीं आते.

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इसे करीब 7 करोड़ (70 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हालांकि, ज्यादातर लोगों ने इसे मजेदार नहीं बल्कि गलत बताया. एक यूजर ने लिखा-'यह बिल्कुल भी फनी नहीं है, बच्चा सच में डर गया है.' एक ने लिखा- 'बच्चों को इस तरह ट्रॉमा देना सही नहीं है.' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'अगर बच्चा इतना डर रहा है, तो उसे और डराने की क्या जरूरत है?'

क्या है इस रेस्टोरेंट की खासियत?
यह रेस्टोरेंट वाराणसी का पहला हॉरर-थीम बेस्ड डाइनिंग प्लेस बताया जाता है. यहां का माहौल पूरी तरह डरावना बनाया गया है. स्टाफ भी भूत और डरावने किरदारों की तरह तैयार होकर ग्राहकों के साथ इंटरैक्ट करता है.

ये भी पढ़ें

 

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Advertisement