आज की तेज रफ्तार दुनिया में केवल टैलेंट या स्मार्टनेस से ही सफलता प्राप्त हो, इस बात की कोई गारंटी नहीं है. जो चीज़ आपको दूसरों से अलग बनाती है वह है आपका दूसरे के प्रति बिहेवियर, आप कैसे लोगों के साथ जुड़ते हैं साथ ही किस तरह उन्हें ट्रीट करते हैं. यही चीज़ को इमोशनल इंटेलिजेंस कहा जाता है, जो आपकी पर्सनेलिटी को सिर्फ ताकतवर नहीं बनाता बल्कि आपको भीड़ में एक अलग पहचान दिलाने में भी मदद करता है. जब आप दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और खुद को सही तरीके से पेश करते हैं, तो लोग खुद ही आपकी ओर अट्रैक्ट होते हैं.
इमोशनल इंटेलिजेंस को खुद में पैदा करना कोई मुश्किल काम नहीं है. बस कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप अपने बिहेवियर में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और बिना ज्यादा कोशिश के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं.
मजबूत रिश्तों की नींव है उन्हें सुनना
अधिकतर लोग ज्यादा टाइम अपनी ही बात दूसरे के सामने रखते है, लेकिन असली फर्क तब पैदा होता है जब आफ दूसरे को सुनना भी शुरू करते हैं. खास तौर पर अगर आप किसी की कही बात को काफी ध्यान से सुन रहे हों, तो उसे आपसे एक कनेक्शन महसूस होता है. ऐसा होने पर वह आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ने लगता है. यही जुड़ाव रिश्तों को गहरा बनाता है.
बिना बोले भी कहें बहुत कुछ बताती है बॉडी लैंग्वेज
आपकी बॉडी लैंग्वेज आपकी पर्सनेलिटी का दूसरा रूप होती है. किसी से बात करते समय आंखों में आत्मविश्वास, चेहरे पर हल्की मुस्कान और खुला बैठने का तरीका आपके पॉजिटीव और कॉन्फिडेंट होने की तरफ इशारा करता है. ये छोटी-छोटी चीजें लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं.
नाम याद रखने की आदत
जब आप किसी व्यक्ति का नाम याद रखकर उससे बात करते हैं, तो उसे खास होने का एहसास होता है. यह आदत न केवल आपको दूसरों से अलग बनाती है बल्कि आपके प्रति सम्मान भी बढ़ाती है.
भावनाओं को समझना और नियंत्रित करना
गुस्सा, खुशी और दुख. हर इमोशन को पहचानना और सही समय पर सही तरीके से प्रेजेंट करना बेहद जरूरी है. जो व्यक्ति अपने इमोशन पर कंट्रोल रखता है, वह काफी प्रभावशाली माना जाता है.
दिल जीतने का आसान तरीका
तारीफ सुनना हर किसी को अच्छा लगता है. लेकिन दिल से की गई तारीफ ही सच्ची तारीफ होती है. जब आप किसी की अच्छाई को पहचानते हैं और उसकी तारीफ करते हैं, तो वह व्यक्ति आपके प्रति पॉजीटिव रुख रखता है. ध्यान रखें कि तारीफ सच्ची और नेचुरल होनी चाहिए.