scorecardresearch

Summer Cooling Hacks: गर्मियों में बिना AC घर को अंदर से ऐसे रखें ठंडा, कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया

जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, घरों के अंदर रहना मुश्किल होता जा रहा है. हर वक्त AC चलाना न तो बजट में है और न ही सेहत के लिए सही होता है. ऐसे में पुराने तरीके को आजमा कर हम आपको गर्मी में भी घर को ठंडा रखने का तरीका बताने जा रहे हैं.

देशी तरीकों से रूम को ठंडा रखने का उपाय देशी तरीकों से रूम को ठंडा रखने का उपाय

गर्मी का मौसम शुरू होते ही घर के अंदर रहना भी मुश्किल हो जाता है. हर समय AC चलाना हर किसी के बस में नहीं होता, और बिजली का बिल अलग से टेंशन दे देता है. लेकिन आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे, जिसको अपनाकर आप अपने घर को दिन में भी अंदर से ठंडा रख सकते हैं. इनमें ज्यादा खर्च भी नहीं होता और न ही किसी खास चीज की जरूरत पड़ती है. नीचे दिए गए 5 हैक्स गर्मी में आपके घर का तापमान काफी हद तक कम कर सकते हैं.

1. पुआल के पर्दे लगाएं और उन पर समय-समय पर पानी डालें
पुराने समय से अपनाया हुआ यह तरीका आज भी सबसे कारगर साबित होता है. खिड़कियों या दरवाजों पर पुआल के पर्दे लगा दें. यह बने बनाए बाजार में मिल जाते हैं. इन्हें खिड़की और दरवाजों पर लगा कर, इन पर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी डालते रहें.
जैसे ही हवा इन गीले पर्दों से होकर कमरे में आती है, अंदर का तापमान तुरंत ठंडा हो जाता है. ये तरीका कुलर की तरह काम करता है.

2. सुबह-सुबह खिड़कियां खोलें और दोपहर में पूरी तरह बंद रखें
सुबह के वक्त हवा ठंडी होती है. जबकि 10 बजे से लेकर 5 बजे तक की हवा तंदूर की तरह गर्म. इसलिए सुबह 7 से 10 बजे तक सभी खिड़कियां खुली रखें, ताकि घर में ताजी और ठंडी हवा आए. अगर पुआल के पर्दे नहीं हैं तो खिड़की और दरवाजों को 10 बजे के बाद बंद करके मोटे पर्दे लगा दें. ताकी गर्म हवा अंदर न आए.

3. कमरे में सफेद और हल्के रंग के मोटे कॉटन के परदे लगाएं
गहरे रंग के परदे गरमी को तुरंत आकर्षित करता है, जिससे कमरा जल्दी गर्म हो जाता है. लाइट रंग जैसे सफेद, क्रीम या आसमानी रंग धूप को रिफ्लेक्ट करते हैं और कमरा ठंडा रखने में मदद करते हैं. हालांकि परदे मोटे ही रखें लेकिन हल्के रंग के, ताकि कमरे में गर्म हवा भी न आए.

4. शाम होते ही छत पर पानी डालें
अगर आपके घर की छत सीमेंट/कंक्रीट की है, तो शाम होते ही करीब 6 से 7 बजे के बीच, छत पर 3 से 4 बाल्टी पानी डालें. इससे छत की गर्मी निकल जाती है और कमरा पूरे तरीके से ठंडा रहता है. रात में पंखा भी ताजी हवा देता है, जिससे नींद अच्छी आती है. यह तरीका बिना AC के घर को काफी हद तक कूल रखता है.

5. कमरों में मिट्टी के बर्तन में पानी रखें
कमरे में एक बड़ा मिट्टी का बर्तन पानी से भरकर रखने से रूम प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है. मिट्टी अपने आप पानी को ठंडा बनाए रखती है, जिससे कमरा भी धीरे-धीरे ठंडा महसूस होने लगता है. यह तरीका बिना बिजली खर्च किए घर को प्राकृतिक रूप से कूल रखने में मदद करता है. साथ ही जब आप पंखा चलाएंगे तो पूरा रूम ठंडा हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें