Advertisement

सर्दियों में फूलगोभी का है सीजन और मिलेगी सस्ती... नानी-दादी के तरीकों से ऐसे कर लें जार में स्टोर और साल भर बना कर खाते रहें

इस मौसम में मिलने वाली गोभी का स्वाद ही कुछ और रहता है, क्योंकि ये सर्दी गोभी का ही सीजन होता है इस लिए अभी गोभी सस्ती भी खूब मिलती है. इस तरह कर लें स्टोर और साल भर खाएं.

फूलगोभी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

सर्दियों में गोभी खूब सस्ती और ताजी मिलती है. इस समय गोभी में नमी सही रहती है और स्वाद भी अच्छा होता है. अगर इसी समय इसे सही तरीके से स्टोर कर लिया जाए, तो पूरे साल आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है.

जार में गोभी स्टोर करने का सही तरीका
यह तरीका हमारे घरों में पुराने समय से अपनाया जाता रहा है. इसमें न तो ज्यादा मसाले लगते हैं और न ही कोई मशीन.

  • गोभी को अच्छे से धो लें
  • ऊपर के खराब या पीले पत्ते हटा दें
  • गोभी को छोटे–छोटे टुकड़ों में काट लें
  • अब इसे साफ कपड़े पर फैलाकर 5 से 6 घंटे के लिए सुखा लें
  • ध्यान रखें, गोभी पूरी तरह सूखी होनी चाहिए. नमी रहने से खराब हो सकती है.
  • एक बड़े बर्तन में पानी उबालें
  • पानी में थोड़ा सा नमक डालें
  • फिर गोभी को 2 मिनट के लिए उबलते पानी में डालें. इससे गोभी की महक निकल जाएगी.
  • तुरंत निकालकर ठंडे पानी में डाल दें
  • फिर से कपड़े पर फैलाकर अच्छी तरह सुखा लें
  • यह स्टेप बहुत जरूरी है, इससे गोभी लंबे समय तक सुरक्षित रहती है.

जार की सफाई करें

  • कांच का जार लें
  • जार को गरम पानी से धो लें
  • धूप में या कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें. ध्यान दें कि जार में बिल्कुल भी नमी नहीं होनी चाहिए.
  • जार में गोभी भरने का तरीका
  • सूखी गोभी को जार में भरें
  • ऊपर से 1 से 2 चम्मच सरसों का तेल डालें
  • चाहें तो थोड़ा सा नमक डाल सकते हैं
  • ढक्कन अच्छे से बंद कर दें
  • थोड़ा सा तेल लगाएं. तेल गोभी को खराब होने से बचाता है.

जार को कहां रखें

  • जार को धूप से दूर ठंडी जगह पर रखें
  • हर 10 से 15 दिन में जार को हल्का हिला दें
  • इस तरह रखी गोभी 8 से 12 महीने तक आराम से चल जाती है.

स्टोर की हुई गोभी कैसे इस्तेमाल करें

  • सब्जी बनाने में
  • पराठे या पकौड़े में
  • चावल या पुलाव में
  • सूप या मिक्स सब्जी में
  • स्वाद और खुशबू बिल्कुल ताजी जैसी रहती है.

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • गोभी में पानी बिल्कुल न हो
  • गीले चम्मच जार न छोड़ें
  • अगर बदबू आए तो इस्तेमाल न करें
  • इन छोटी बातों से गोभी लंबे समय तक सही रहती है.
     

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement