भारत नहीं, इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, 402 एकड़ में फैला है देवगृह... सुंदरता देख फटी रह जाएंगी आपकी आखें!

दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मंदिर भारत से हजारों किलोमीटर दूर कंबोडिया में स्थित है. अपनी भव्यता, अद्भुत वास्तुकला और धार्मिक महत्व के कारण यह मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. तो चलिए आपको बताते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है.

World’s Largest Hindu Temple
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

हिंदू धर्म को दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म माना जाता है और भारत को इसका जन्म स्थान कहा जाता है. यही वजह है कि अधिकतर लोग मानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर भी भारत में ही होगा. लेकिन हम आपको बता दें कि, यह सच नहीं है. दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मंदिर भारत से हजारों किलोमीटर दूर कंबोडिया में स्थित है. अपनी भव्यता, अद्भुत वास्तुकला और धार्मिक महत्व के कारण यह मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. तो चलिए आपको बताते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है.

दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया में स्थित है, जिसे अंगकोर वाट के नाम से जाना जाता है. यहां हर साल लाखों पर्यटक और श्रद्धालु इस ऐतिहासिक मंदिर को देखने पहुंचते हैं. यह मंदिर केवल पूजा का स्थान ही नहीं, बल्कि प्राचीन कला, संस्कृति और इतिहास का जीवंत उदाहरण भी माना जाता है.

कब हुआ था मंदिर का निर्माण
बता दें कि, अंगकोर वाट का निर्माण 12वीं शताब्दी की शुरुआत में खमेर साम्राज्य के राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने करवाया था. शुरुआत में यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित था. बाद में यह बौद्ध धर्म का प्रमुख धार्मिक स्थल भी बन गया. यह मंदिर आज धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है. करीब 402 एकड़ में फैला यह मंदिर परिसर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है. इसकी विशालता और खूबसूरती लोगों को आश्चर्यचकित कर देती है.

मंदिर की वास्तुकला बनाती है खास
मंदिर की मुख्य संरचना हिंदू मान्यता के अनुसार ब्रह्मांड के केंद्र माने जाने वाले मेरु पर्वत का प्रतीक है. मंदिर के ऊंचे शिखर, विशाल दीवारें और बारीक नक्काशी प्राचीन कलाकारों की कला को दर्शाती हैं. मंदिर की दीवारों पर रामायण और महाभारत जैसे हिंदू महाकाव्यों के दृश्य उकेरे गए हैं. इन कलाकृतियों में युद्ध, देवी-देवताओं और पौराणिक कथाओं को बेहद सुंदर ढंग से दिखाया गया है.

विश्व धरोहर में शामिल
अंगकोर वाट को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है. यह कंबोडिया की पहचान बन चुका है और वहां के राष्ट्रीय ध्वज पर भी इसकी तस्वीर दिखाई देती है. इतिहासकारों के अनुसार यह मंदिर प्राचीन खमेर सभ्यता की ताकत, आस्था और कला का सबसे बड़ा उदाहरण है. आज भी अंगकोर वाट दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED