आज के समय में आधार एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. चाहे कोई सरकारी काम हो या प्राइवेट इसकी जरूरत लगभग हर जगह पड़ रही है. आधार में हमारा नाम, जेंडर, पता, जन्मतिथि, बायोमैट्रिक्स, मोबाइल नंबर रहता है. ऐसे में अगर कोई भी डिटेल अप-टू-डेट नहीं होती है, तो उसे लोग अपडेट करवा लेते हैं. लेकिन आधार की भी अपनी सीमाएं है. कुछ चीज़ों को आप बार-बार अपडेट नहीं करवा सकते हैं. साथ ही हर अपडेट के लिए एक फीस भी देनी पड़ती है. इसलिए जरूरी है कि आप जब भी किसी डिटेल को अपडेट करवाएं, तो उसमें गलती नहीं होनी चाहिए. लेकिन किस डिटेल के लिए कितनी लिमिट होती है.
किस डिटेल को कर सकते हैं बार-बार अपडेट?
किसी भी इंसान का जिंदगी भर एक ही एड्रेस रहे ऐसा जरूरी नहीं. ये जरूरी नहीं कि उसने जिस एड्रेस पर रहते हुए आधार बनवाया था, उसे हमेशा उसी पते पर रहना होगा. इंसान अपनी जरूरत के अनुसार अपना पता बदलता रहता है. इसी बात को देखते हुए आधार में आप चाहें जितनी बार अपना पता अपडेट करवा सकते हैं. इसके लिए किसी तरह की कोई सीमा नहीं है.
इसी तरह से किसी भी इंसान का मोबाइल कभी खो सकता है, या फिर वह उस नंबर को इस्तेमाल नहीं करना चाहता. ऐसे में वह जिंदगी में कई नंबर बदलता है. इस बात को देखते हुए आप अपने आधार के साथ अपना लिंक हुआ मोबाइल नंबर बदल सकते हैं. पता और मोबाइल नंबर वाली सुविधा को आप चाहें तो ऑनलाइन फीस जमा कर चेंज करवाएं या फिर आधार केंद्र पर जाकर चेंज करवाएं यह आपकी मर्जी है.
इन डिटेल्स पर है लिमिट
अगर आपके आधार में आपके नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है, या फिर आप अपना नाम बदलते हैं. तो इसे अपडेट करवाने के लिए आपको दो मौके मिलते हैं. दो बार के अलावा तीसरी बार आप नाम को लेकर कोई अपडेट नहीं कर सकते. ठीक इसी प्रकार अगर आपका जेंडर या जन्मतिथि में किसी प्रकार की कोई गलती हो गई है तो आपको इसे भी ठीक या चेंज करवाने के लिए मौका मिलता है. लेकिन इन दोनों को आप केवल एक ही बार अपडेट करवा सकते हैं अपने आधार में.
किस डिटेल के लिए कितनी फीस है तय?